साध्वी प्रेम बाईसा केस मौत के बाद इंस्टाग्राम पोस्ट का क्या है राज ?
साध्वी की मौत के बाद किसने चलाई उनकी आईडी ? युवक के खुलासे ने पिता को घेरे में लिया।
जोधपुर बोरानाडा थाना क्षेत्र के पाल गांव स्थित आश्रम में हुई इस घटना ने अब एक नई दिशा पकड़ ली है पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि साध्वी की मृत्यु के बाद उनकी इंस्टाग्राम आईडी से जो पोस्ट की गई थी,वह उनके पिता के कहने पर एक युवक ने डाली थी।
पिता के कहने पर हुआ 'सोशल मीडिया खेल'
पुलिस की पूछताछ में भोमाराम नामक युवक ने स्वीकार किया है कि 28 जनवरी की रात,जब साध्वी की मौत हो चुकी थी,तब उनके पिता बिरमनाथ के कहने पर उसने इंस्टाग्राम पर संदेश अपलोड किया था भोमाराम के अनुसार,अस्पताल से शव लेकर निकलते समय रास्ते में ही पिता ने उसे पोस्ट लिखने के निर्देश दिए थे रात करीब 9:30 बजे साध्वी के ही मोबाइल से वह भावुक संदेश साझा किया गया,जिसने सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े कर दिए थे। पोस्ट में साध्वी के 25 वर्षों के ब्रह्मचर्य और उन पर लगे 'झूठे आरोपों' का जिक्र था पोस्ट में लिखा गया था कि उन्होंने सनातन धर्म के प्रचार के लिए जीवन जिया,लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें बदनाम किया। संदेश में यह भी दावा किया गया कि साध्वी ने कई संतों को पत्र लिखकर 'अग्नि परीक्षा' की इच्छा जताई थी और उम्मीद की थी कि मरने के बाद उन्हें न्याय मिलेगा।
पुलिस जांच में जुटे कई अहम सुराग
भोमाराम ने बताया कि वह घटना वाले दिन दिल्ली जाने वाला था,लेकिन साध्वी की तबीयत खराब होने की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचा फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि आखिर मौत के तुरंत बाद इस तरह की पोस्ट करवाने के पीछे पिता की क्या मंशा थी क्या यह किसी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था या वाकई साध्वी मानसिक तनाव में थीं ? पुलिस अब आश्रम से जुड़े अन्य लोगों और कॉल डिटेल्स के जरिए सच का पता लगाने में जुटी है।