एक मां की दुआएं अधूरी रह गई और पिता के सपने,परीक्षा से पहले छा गया मातम।
भरतपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई जहां परीक्षा से 4 दिन पहले ही एक छात्र ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी है। सूत्रों के अनुसार नाबालिग छात्र की उम्र करीब 16 साल बताई जा रही है जो 12 कक्षा का विद्यार्थी था। सुसाइड के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस की जांच पड़ताल जारी है।
जहां भविष्य के सपने पूरे करने थे माता पिता के बुढ़ापे को थामना था वहां थामा मौत का फंदा। जिस कमरे में से हमेशा पढ़ने की आवाजें आती थी एक शांत भाव के साथ वही सुबह के सन्नाटे ने सब बदल दिया। जब रूम का दरवाजा खुला तो किताबें बंद पड़ी थी और सन्नाटा साफ साफ कह रहा था कि ये क्या हो गया जिस बेड पर सोया जाता था उसी का फंदा लगाकर एक छात्र ने इहलीला समाप्त कर ली।
एक मां की दुआओं और पिता के सपनों की अर्थी
माता पिता को लगा कि अब उनका बेटा एक बड़ा आदमी बनेगा उनके सपने पूरे करेगा पर कुदरत को कुछ और ही मंजूर था जहां उस नाबालिग छात्र ने जो है वह सुसाइड कर माता पिता के बुढ़ापे की लाठी ही तोड़ दी है। मामला बहुत भावुक करने वाला है जहां सूत्रों के अनुसार जानकारी सामने आई है जिसमें से यह ज्ञात हुआ है कि भरतपुर जिले के एक सरकारी छात्रावास में एक 12 वीं कक्षा के विद्यार्थी ने जिसकी उम्र करीब 16 वर्ष बताई जा रही है ने अपनी बेडशीट से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। जिसके एग्जाम जो है वो 13 फरवरी से शुरू होने थे।
मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्र पिछले 2 साल से इसी हॉस्टल में रह रहा था। हॉस्टल प्रबंधक ने बताया कि छात्र पिछले एक सप्ताह से छात्र हॉस्टल में नहीं था बल्कि गत दिवस ही लौटा था। जबकि छात्र का एक चचेरा भाई भी उसके साथ इसी हॉस्टल में रहता है।
चौकीदार, रसोइया ने भी खटखटाया दरवाज़ा
सूत्रों के अनुसार सुबह करीब 7 बजे के आस पास चौकीदार जगाने के लिए आया पर दरवाजा नहीं खोला गया। उसके बाद एक रसोइया नाश्ता के लिए कहने गया तो भी छात्र द्वारा दरवाजा नहीं खोला गया। जब बार बार दरवाजा नोक किया गया फिर भी अन्दर से कोई रिस्पांस नहीं मिला तो दरवाजे को जोरदार धक्का मारकर खोला तो अंदर का नजारा देखकर सबकी आंखे फटी की फटी रह गई छात्र अंदर पंखे से लटका मिला।
सुसाइड का कारण अब भी रहस्य में
सूत्रों की माने तो नाबालिग छात्र पिछले 7 से 8 दिनो बाद हॉस्टल आया था। और उस रात वह अकेला ही था। रविवार होने कि वजह से बाकी छात्र अपने फ्रेंड्स से मिलने चले गए पर ये अकेला ही था।
प्रथमतया यह आशंका जताई जा रही है कि संभवतः छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या की पर बाकी सभी बाते जांच का विषय है जो जांच पड़ताल के बाद ही सामने आएगी।