CM भी चौंके, एक आदमी कैसे खा सकता है 75 डिब्बे च्यवनप्राश ?
राजस्थान के CM वीडियो के कहते नजर आ रहे है कि "एक व्यक्ति को 75 च्यवनप्राश के डिब्बे कैसे लिखे जा सकते है।" इतना कहते हुए उन्होंने आयुर्वेदिक डॉक्टर्स को भी सीधे तौर पर नसीहत दे डाली।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में CM भजनलाल खुद चौंकते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने वीडियो में कहा कि "आखिर एक व्यक्ति 75 च्यवनप्राश के डिब्बे कैसे खा सकता है ?"
CM बोले ; एक कर्मचारी को 75 डिब्बे चवनप्राश लिख दिया। "एक की व्यक्ति को जब 75 डिब्बे लिखेगा तो मैं इसको क्या मानूं ?"
CM ने कहा कि आपसे भी कहूंगा कि आप उसको क्या मानते हो ? हमारी सरकार खुले दिल से पूरा काम करना चाहती है। लेकिन, जब इस तरह की गड़बड़ियां होती है।
CM ने कहा कि पंचकर्म 25 साल 38 साल का। एक नौजवान पंचकर्म करवाने का रहा है और वो भी महीने में 4 बार। मैं उन डॉक्टर्स को भी कहना चाहूंगा कि उसको भी करवाना है तो बताइए। क्योंकि वह नजदीक मैं ही कहीं सर्विस दे रहा होगा। उसका पंचकर्म तो वैसे ही हो जाएगा। हमारे पश्चिमी राजस्थान में बहुत ऐसे स्थान है जहां आने जाने में ही पंचकर्म हो जायेगा उसका, उसे वहां लगा देते हैं।