जमाल को ऐसी क्या जची की कर ली खुदखुशी , मेडिकल रिपोर्ट के बाद उठेगा रहस्य से पर्दा !
बाड़मेर जिले के नगाना थाना क्षेत्र के अतर्गत एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है । नागना पुलिस अपनी जांच पड़ताल में जुटी हुई है । परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है । आगे की कार्यवाही जाँच रिपोर्ट आने के बाद होगी!
बाड़मेर
गत दिवस बाड़मेर जिले के नगाना थाना क्षेत्र में एक होटल के बैक साइड बने रूम में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। पुलिस को इस बात की जैसे ही सूचना मिली तो पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची । और अपनी जांच शुरू की ।
दरअसल नगाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक होटल पर रसोइए का कार्य करने वाले एक जमाल खन नाम के युवक ने होटल के पिच्छ बने कमरे में फाँसी का फंदा लगाकर अपनी इह लीला समाप्त कर ली जिसकी उम्र करीब पच्चीस वर्ष बताई जा रही है। और जमाल मूलतः रामदेरिया गांव का बताया जा रहा है ।
मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य!
जमाल के परिजनों ने पुलिस को निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई और एफएसएल जांच कराने की भी बात कही । घटनाक्रम के दौरान एफएसएल ने सबूत जुटाए और पुलिस द्वारा शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल मोर्चरी भिजवाया गया । आगे का खुआसा जाँच आने पर ही होगा।
परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू !
थानाधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जाँच पड़ताल जारी है और प्रथमत्या मामला आत्महत्या का लग रहा है बाकी की कार्यवाही जाँच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी । फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है ।