9 दिन बाद भी अनसुलझी साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, सोशल मीडिया से इंजेक्शन तक हर कड़ी खंगाल रही SIT

साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत को 9 दिन बीतने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। जांच एफएसएल विसरा रिपोर्ट और मेडिकल ओपिनियन पर टिकी है।

Feb 7, 2026 - 11:48
9 दिन बाद भी अनसुलझी साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, सोशल मीडिया से इंजेक्शन तक हर कड़ी खंगाल रही SIT

बाड़मेर 

राजस्थान की सुप्रसिद्ध कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को 9 दिन बीत चुके है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

हालांकि पूरी जांच मेडिकल ओपिनियन पर आकर ठहर गई है।पुलिस अब FSL से विसरा रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों से अंतिम मेडिकल राय ली जाएगी।

बता दे कि मामले की जांच कर रही SIT प्रभारी छवि के अनुसार साध्वी को सोशल मीडिया के जरिए परेशान किया जा रहा था। SIT साध्वी प्रेम बाईसा के सोशल मीडिया अकाउंट्स की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

टिम यह भी पता लगा रही है कि वास्तव में साध्वी को सोशल मीडिया के जरिए ट्रॉल किया जा रहा था या उन्हें किसी तरह मानसिक परेशान किया जा रहा था। और साथ ही साध्वी प्रेम बाईसा के कितने सोशल मीडिया अकाउंट्स थे और वह किन किन प्लेटफॉर्म पर सक्रिय थी और उन अकाउंट्स को कौन हैंडल कर रहा था,किस तरह की पोस्ट की जा रही थी इस सब बातों का टिम गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

SIT प्रभारी छवि ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने करीब 40 संदिग्ध संपर्कों को रडार पर लिया है। इन सभी की कॉल डिटेल, मूवमेंट और आपसी कनेक्शन की गहराई से जांच की जा रही है।

मामले में अहम कड़ी बने कंपाउंडर देवीसिंह राजपुरोहित से एक बार फिर पूछताछ की जा सकती है। कंपाउंडर ने स्वीकार किया है कि उसने एक पर्ची देखकर इंजेक्शन लगाए थे, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह पर्ची किस डॉक्टर की थी। इसी कारण पुलिस उसे दोबारा तलब करने की तैयारी में है।

बता दे कि अब तक 37 लोगों के बयान दर्ज हो चुके है जिनमें इलाज करने वाले डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल एक्सपर्ट, आश्रम में आने-जाने वाले लोग, सोशल मीडिया हैंडलर और करीबी रिश्तेदार शामिल हैं। कई अहम बयानों की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है, ताकि जांच में कोई कड़ी कमजोर न पड़े।

पुलिस साध्वी की पूरी मेडिकल हिस्ट्री, पुरानी बीमारियों, हालिया इलाज और इंजेक्शन से जुड़े सभी रिकॉर्ड खंगाल रही है। इन सभी इनपुट्स को जोड़कर एक प्रोफाइल तैयार की जा रही है, ताकि किसी भी एंगल को नजरअंदाज न किया जाए।