परिवार का भरण पोषण करने वाला एकमात्र सहारा था भंवरलाल, घर पर जागरण थी इसलिए आया था गांव।
गुड़ामालानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कॉर्पियो चालक ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी । घटना में दो की मौत और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
बाड़मेर
गुड़ामालानी थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन जानों को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर। दो की मौत एक गंभीर घायल।
दरअसल सड़क किनारे खड़े होकर बाते कर रहे तीन लोगों को एक तेज रफ्तार और बेकाबू स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी जिससे तीनों ही तेज टक्कर से उछलकर दूर जा गिरे। स्कॉर्पियो गाड़ी टक्कर के बाद थोड़ी दूर आगे जाकर रुक गई। स्कॉर्पियो ड्राइवर मौके का फायदा उठाकर भाग निकला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पलियाली निवासी भंवरलाल (33 वर्ष) कुछ दिन पूर्व ही हैदराबाद से अपने गांव आया था उसके घर पर जागरण का कार्यक्रम होने के कारण। भंवरलाल जो है वो हैदराबाद में मजदूरी करता था।
मिली जानकारी के अनुसार भंवरलाल के भाई हंसाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका भाई भंवरलाल अपनी बहन के ससुर इशराम (55 वर्ष) को बस स्टैंड छोड़ने जा रहा था बाइक पर। इसी दरमियान सामने से उसके चाचा देवाराम आते दिखे तो तीनों ही वहां रुककर आपस में बाते करने लगे।
गलत दिशा में आई स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर
रिपोर्ट के अनुसार भाई ने बताया कि वो तीनों जिस वक्त आपस में बाते कर रहे थे तो इस दरमियान ही गलत दिशा में आई स्कॉर्पियो ने तेज गति और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उन तीनों को टक्कर मार दी जिससे तीनों उछलकर दूर जा गिरे। उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में भंवरलाल और इशराम की मौत हो गई और चाचा देवाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है।
परिवार का एकमात्र सहारा था भंवरलाल
भंवरलाल एक मजदूरी पेशा व्यक्ति था। जिसके एक बेटा और एक बेटी है। भंवरलाल हैदराबाद में मजदूरी करता था। पूरे परिवार की जिम्मेदारी केवल भवरलाल पर थीं।