बाड़मेर प्रिंसिपल ने महिला टीचर को दी 'कुत्ते की मौत' मरने की धमकी,ऑडियो वायरल।
बाड़मेर के सरकारी स्कूल में जॉइनिंग पर विवाद,प्रिंसिपल की अभद्र भाषा का ऑडियो लीक,जांच शुरू।
बाड़मेर एक सरकारी स्कूल के भीतर प्रिंसिपल और महिला टीचर के बीच हुई तीखी बहस ने अब तूल पकड़ लिया हैं घटना का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें प्रिंसिपल द्वारा महिला टीचर के लिए बेहद अभद्र और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया है ।
विवाद की जड़ जॉइनिंग को लेकर हुआ हंगामा
पूरा मामला गुरुवार दोपहर का है,जब एक महिला टीचर स्कूल में जॉइनिंग की प्रक्रिया के लिए पहुंची थीं टीचर का आरोप है कि उन्होंने जॉइनिंग के लिए लिखित अनुमति मांगी थी, जिस पर प्रिंसिपल भड़क गए ऑडियो में प्रिंसिपल को यह कहते सुना जा सकता है कि,तेरी जैसी फफूंद बहुत देखी है,मरेगी कुत्ते की मौत...अगर तेरी जगह कोई लड़का होता तो थप्पड़ मार देता।
टीचर ने बताया कि वह करीब एक घंटे तक परेशान होती रहीं और जब विवाद बढ़ गया तो उन्होंने मोबाइल पर रिकॉर्डिंग शुरू कर दी वहीं,प्रिंसिपल का तर्क है कि टीचर ने यह सब पूर्व नियोजित तरीके से किया उनका कहना है कि रजिस्टर सामने पड़ा था,बस साइन करने थे,लेकिन टीचर जानबूझकर बहस कर रही थीं।
शिक्षा विभाग की कार्रवाई और जांच
ऑडियो में प्रिंसिपल की ओर से भाला-तलवार और शारीरिक हिंसा जैसी बातें भी कही गई हैं,जिसे लेकर विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक जांच कमेटी गठित कर दी है विभाग का कहना है कि स्कूल जैसे गरिमामय स्थान पर इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी फिलहाल जांच टीम की रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है।