भाई बहन ने आंखों में मिर्ची डाल बेरहमी से पीटा, मां और भाभी ने दिया साथ !
जोधपुर के माता के थान थाना अंतर्गत भाई बहन ने मिलकर की भाई की पिटाई जिसमें मां और भाभी ने दिया साथ। आंखों में मिर्ची भी डाली गई। दोनों पक्षों के मामले दर्ज।
जोधपुर!
राजस्थान के जोधपुर में खून के रिश्ते उस समय शर्मसार हो गए जब भाई बहन ने अपने ही भाई की आंखों में मिर्ची डाल उसे डंडों से बेरहमी से पीटा। हद तो तब हो गई जब इस पिटाई में मां और भाभी ने भी साथ दिया। घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घटना माता का थान जोधपुर की बताई जा रही है।
जोधपुर में एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तुल पकड़ लिया है जिसमें एक युवक की कुछ लोगों द्वारा बेरहमी से पिटाई की जा रही है जिसमें महिलाएं भी शामिल है। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार झगड़ा पारिवारिक झगड़ा था।
दरअसल मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर निवासी हनुमान के साथ उसके भाई और बहिन ने बेरहमी से पिटाई कर दी जिसमें साथ उसकी मां और भाभी ने भी दिया।
दरअसल मिली जानकारी के अनुसार हनुमान के साथ हुई मारपीट के पीछे आपसी पारिवारिक कलह थी। बताया यह भी जा रहा है कि उसके माता पिता ने एक मकान उसकी बहन के नाम कर रखा है। जिसके चलते हनुमान अपने परिवार वालों के साथ कई बार झगड़े कर चुका है। आपसी झगड़ों के चलते हनुमान के माता पिता ने उसे घर से निकाल दिया था। इससे हनुमान बेहद नाराज था। इस नाराजगी के चलते उसने इस घटना से पहले कई बार अपने परिवार वालों के साथ कई बार झगड़े किए थे जिससे चलते उसके परिवार वाले उससे बेहद गुस्सा थे इसके चलते ही हनुमान के घर वालों (भाई बहन और मां, भाभी ने) ने उसके साथ इस तरह से पिटाई की है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों पक्षों के मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।