ओसियां में खेजड़ी का कत्लेआम सोलर प्लांट के लिए कटे 100 पेड़ दिव्या मदेरणा का सरकार पर प्रहार।

जोधपुर के डांवरा में रात के अंधेरे में 100+ खेजड़ी वृक्ष काटे गए। पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने इसे मरुधरा की अस्मिता पर हमला बताते हुए सरकार को घेरा।

Feb 8, 2026 - 18:17
ओसियां में खेजड़ी का कत्लेआम सोलर प्लांट के लिए कटे 100 पेड़ दिव्या मदेरणा का सरकार पर प्रहार।

जोधपुर मारवाड़ की धरती पर जिसे कल्पवृक्ष मानकर पूजा जाता है, उसी खेजड़ी के पेड़ों पर रात के अंधेरे में कुल्हाड़ी चलाने का मामला गरमाता जा रहा है ओसियां के डांवरा गांव में एक निर्माणाधीन सोलर प्लांट के लिए नियमों को ताक पर रखकर 100 से अधिक खेजड़ी के पेड़ों को काट दिया गया है इस घटना ने न केवल पर्यावरण प्रेमियों को झकझोर दिया है, बल्कि राजनीतिक गलियारे में भी हलचल पैदा कर दी है रात के अंधेरे में हुआ पर्यावरणीय विनाश पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने इस मामले को लेकर भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोला है उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो साझा करते हुए इस घटना को मरुधरा की अस्मिता पर हमला करार दिया मदेरणा का आरोप है कि सोलर प्लांट की आड़ में प्रशासन की नाक के नीचे यह अवैध कटाई की गई।

ग्रामीणों पर कार्रवाई से उपजा आक्रोश

मदेरणा ने पुरानी घटनाओं का जिक्र करते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं उन्होंने बताया कि इससे पहले खारी गांव में भी इसी तरह पेड़ों को काटा गया था हैरानी की बात यह है कि जब ग्रामीणों ने इसका शांतिपूर्ण विरोध किया,तो दोषी कंपनियों पर कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन ने ग्रामीणों को ही पाबंद कर दिया। यह दोहरा मापदंड और प्रशासनिक उदासीनता डराने वाली है कानून क्या सिर्फ आम जनता के लिए सख्त है और पर्यावरण का नुकसान करने वाली कंपनियों के लिए नरम 

ग्रामीणों का धरना और मांगें

डांवरा गांव में ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित होकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं उनकी मांग है कि पेड़ों को काटने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और भविष्य में संरक्षित खेजड़ी वृक्षों की कटाई पर पूरी तरह प्रतिबंध लगे मरुधरा के इस जीवन रक्षक वृक्ष को बचाने के लिए अब यह लड़ाई आर-पार की नजर आ रही है।