सावधान! हो जाइए,अगर आप अपना अकाउंट किसी और को इस्तेमाल करने के लिए दे रहे हो तो...…

जोधपुर पुलिस की साइबर ठगी को लेकर एक बड़ी कार्यवाही, तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार। ऑनलाइन ठगी में थे माहिर, साइबर सेल से मिली जानकारी पर धर दबोचा।

Feb 1, 2026 - 09:16
सावधान! हो जाइए,अगर आप अपना अकाउंट किसी और को इस्तेमाल करने के लिए दे रहे हो तो...…
ए आई जनरेटेड

जोधपुर,

म्यूल अकाउंट के जरिए करीब 21 लाख रुपए का अवैध लेन देन, तीन आरोपी गिरफ्तार।

जोधपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है जो फर्जी बैंक खाते खोलकर ठगी की रकम ट्रांसफर करते थे।

म्यूल अकाउंट 

म्यूल अकाउंट का अर्थ ये है कि एक ऐसा बैंक खाता है जिसका उपयोग साइबर अपराधी ठगी,अवैध गतिविधियों से प्राप्त पैसे को ट्रांसफर करने के लिए करते हैं।

रातानाडा पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए एक ऐसे गिरोह को धर दबोचा है जो ऐसे बैंक खातों से साइबर ठगी करते और ढेर सारा पैसा ऐंठते। दरअसल पुलिस अधिकारी द्वारा मिली जानकारी से यह सामने आया है कि इन बैंक खातों के द्वारा गेम, इन्वेस्टमेंट फ्रोड, करके ऐसे लोगों को झांसे में फंसते थे । और ठगी का पैसा किराए के खातों में जमा करवा देते थे। और बाद में जिनके खाते में पैसे जमा किए जाते थे वो अपना कमिशन काटकर बाकी का पैसा साइबर गिरोह को दे देते थे।

जोधपुर पुलिस द्वारा तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं जिनके नाम श्याम सुन्दर, सुरेन्द्र, और विकास है।

 

डीसीपी पूर्व PD नित्या ने बताया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिसने संदिग्ध खाताधारकों की जानकारी दी और उसी आधार पुलिस ने इस कार्यवाही की अंजाम दिया है।

Nathusingh BA/MA Arts