साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत का मामला ; पुलिस की जांच हुई तेज, SIT ने साध्वी के पिता से की पूछताछ
जोधपुर में कथावाचिका और साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में आज रविवार को पुलिस ने उनके जोधपुर स्थित आश्रम पहुंचकर आश्रम को खंगाला। यहीं नहीं पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए जांच की गति बढ़ाते हुए आश्रम से कुछ साक्ष्य जुटाए और साध्वी के पिता वीरम नाथ और मामा गंगाराम से भी पूछताछ की है।
जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने साध्वी के पिता वीरम नाथ, मामा गंगाराम और खाना बनाने वाले से पूछताछ की। साध्वी के पिता ने मीडिया से बातचीत के कहा कि "मुझे पुलिस ने नहीं बुलाया। मैं अपनी मर्जी से यहां आया हूं। मुझे लगा कि मेरी मौजूदगी के जांच हो तो ठीक है।"
इस मामले की जांच कर रही एसीपी और SIT टीम की लीडर छवि शर्मा ने बताया कि "कई तरह के तथ्य सामने आ रहे है। कुछ चीजें नई भी सामने आ रही है। इसलिए गहनता से जांच जरूरी है। हम हर एक पहलू से जांच कर रहे है। जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।
पुलिस की पूछताछ के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए साध्वी प्रेम बाईसा के पिता वीरम नाथ ने कहा कि "पुलिस टीमों ने आश्रम में कई चीजें देखी और जो सामान उन्हें उचित लगा, जांच के लिए साथ ले गए।"
सवाल ; और किस किस्से पूछताछ हुई ?
वीरम नाथ का कहना है कि "जो भी आश्रम में था। मुझसे पूछा कि पूरा घटनाक्रम क्या था ? खाना बनाने वाले और साध्वी के मामा से भी पूछताछ की गई है।
सवाल ; किन चीजों को साथ ले गए
वीरम नाथ के मुताबिक वो अपने सिस्टम से जांच कर रहे हैं। पूरे घटनाक्रम के बारे में पूछा और कौन -कौन परेशान कर रहे थे, उसके बारे में पूछा। जब पूछा गया कि अब आप यही रहेंगे ? तो वीरम नाथ ने कहा कि "मैं यहां नहीं रहूंगा, वापस जाऊंगा।"
सवाल ; क्या साध्वी को पहले अस्थमा की दिक्कत थी ?
वीरम नाथ के मुताबिक "कभी जुकाम होता था तो दिक्कत होती थी तो अस्पताल ले जाते थे। जब पूछा गया कि इस बार अस्पताल क्यों नहीं ले गए ? इसके जवाब में वीरम नाथ ने कहा कि "साध्वी बाईसा ने किसी लोकल को बुलाने के लिए कहा।
सवाल ; क्या पहले इस कंपाउंडर को बुलाया गया था ?
साध्वी प्रेम बाईसा के पिता वीरम नाथ ने कहा कि "एक बार पहले भी प्रॉब्लम हुई थी। तब कंपाउंडर को बुलाया था। लेकिन, तब इंजेक्शन नहीं दिया था। काढ़ा कैसे बनाया था ? इसके जवाब में वीरम नाथ ने कहा कि "काढ़े में काली मिर्ची... और जो कुछ मिलाया सुरेश को पता है।"
सवाल ; किस तरह का न्याय मांग रहे है आप ?
वीरम नाथ ने इस सवाल के जवाब में कहा कि "यही कि किस कारण से उनका प्राण गया है, ये सच दुनिया के सामने आना चाहिए।
पुलिस की SIT टीम ने पिता वीरम नाथ, साध्वी के मामा गंगाराम से भी पूछताछ की। आखिर उस दिन हुआ क्या था ?