ट्रक ड्राइवर के परिवार को पड़ोस की शादी का निमंत्रण पड़ा भारी, वापिस आकर देखा तो सब बिखर चुका था। मामला लाखों के सोना चांदी से जुड़ा है।
जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ट्रक ड्राइवर के घर लाखों की चोरी ने सबको चौका दिया है। ट्रक ड्राइवर निंबाराम ने बताया कि उसकी पत्नी पड़ोस में शादी में गई हुई थी इसी दरमियान उसके घर पर चोरों ने धावा बोल दिया और उसकी बरसो की मेहनत पर पानी फेर दिया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जोधपुर
जोधपुर के कुड़ी भगतासनी क्षेत्र में रहने वाले एक ट्रक ड्राइवर के घर दिन दहाड़े हुई घटना ने सभी को चौका दिया है।
दरअसल जोधपुर के कुड़ी भगतासनी इलाके में रहने वाला एक परिवार पड़ोस में ही शादी में गया था इसी दरमियान चोरों ने महज 2 घंटे के भीतर ही घर के ताले तोड़ दिन दहाड़े ही घर में घुसकर एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया। जैसे ही परिवार वापिस आया तो घर के हालात देखकर हक्के बक्के रह गए।
जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ट्रक ड्राइवर के घर लाखों की चोरी ने सबको चौका दिया है। ट्रक ड्राइवर निंबाराम ने बताया कि उसकी पत्नी पड़ोस में शादी में गई हुई थी इसी दरमियान उसके घर पर चोरों ने धावा बोल दिया और उसकी बरसो की मेहनत पर पानी फेर दिया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर के कुड़ी भगतासनी क्षेत्र में रहने वाले निंबाराम ने थाने में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी पड़ोस में शादी में गई हुई थी वह वहां करीब 2 घंटे तक थी। इसी दरमियान ही पीछे अज्ञात लोगों द्वारा उसके घर के ताले तोड़कर उसके घर में रखे कीमती आभूषण चुरा लिए गए जिनमें उसकी पत्नी के कीमती गहने रखड़ी सेट, झूमर इत्यादि थे जिनकी कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई।
निंबाराम ने बताया कि वह कई वर्षों से इस इलाके में रह रहा है और पेशे से एक ट्रक ड्राइवर है।
पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आस पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।