तारबंदी योजना से किसान गनी खान को बड़ी राहत | फसल सुरक्षा की सफलता कहानी
तारबंदी योजना से किसान गनी खान की फसल सुरक्षित हुई, आवारा पशुओं से मिला पूरा बचाव।
राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किसानों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें राहत प्रदान कर रही हैं। कृषि विभाग की तारबंदी योजना से जुड़ी एक सफल कहानी ग्राम बांडासर के निवासी कृषक गनी खान/आलम खान की है।
कृषक गनी खान ने बताया कि उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर तारबंदी अनुदान योजना के तहत आवेदन किया। स्वीकृति जारी होने के पश्चात उन्होंने अपने खेत में तारबंदी स्थापित करवाई। तारबंदी निर्माण से खेत में आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान से पूर्णतः निजात मिली है।
उन्होंने बताया कि तारबंदी कार्य का भौतिक सत्यापन पूर्ण हो चुका है तथा योजना के अंतर्गत 40,000 रुपये की अनुदान राशि शीघ्र ही उनके खाते में जमा की जाएगी। अब फसल सुरक्षित होने से रात में रखवाली करने की आवश्यकता नहीं रहती, जिससे समय एवं श्रम की बचत हो रही है।
कृषक गनी खान ने कृषि विभाग एवं राजस्थान सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तारबंदी योजना किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं राहत प्रदान करने वाली सिद्ध हो रही है।