ममता पर प्रहार, मंजर देख लोगों की रुह कांप गई।
राजस्थान के भीलवाड़ा के फुलियाकला में एक अनोखी घटना ने लोगों को भय के माहौल में डाल दिया है जहां एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ हुई लूट की कोशिश ने सबको चौका दिया है। जहां एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को चोरों ने अपहरण कर उनके मुंह में कपड़ा ठुस दिया। और घर से कुछ दूरी पर ले जाकर छोड़ दिया।
भीलवाड़ा से एक मामला सामने आया जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। जब एक 80 साल की बुजुर्ग महिला को अगवा किया वो भी उसके पहने हुए चांदी के गहनों के लिए।
उस 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हालत जब पास खड़े लोगों ने देखी तो सबके रौंगटे खड़े हो गए। क्योंकि वो मंजर बहुत ही भयावह था जहां खौफ के डर में आंखे जो अपने मुंह से कुछ बोल भी नहीं पा रही थी क्योंकि मुंह में कपड़ा ठुसा हुआ था और हाथ पैर भी बंधे हुए थे।
राजस्थान के भीलवाड़ा में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया जहां एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का कुछ अज्ञात चोरों द्वारा अपहरण कर लिया गया और मुंह में कपड़ा ठुस दिया। और अगवा कर जाने लगे इसी दरमियान आस पास के लोगों का शोर सुनकर वो चोर उस बुजुर्ग महिला को घर से थोड़ी दूर आगे छोड़कर भाग गए।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार भीलवाड़ा के फुलियाकला में देर रात करीब 1 बजे के आस पास जो है चोरों ने एक घर में घुसकर एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का किडनैप कर लिया। और उस बुजुर्ग महिला के मुंह में कपड़ा ठुसकर उनके हाथ पांव बांध दिए। बताया यह भी जा रहा है कि उससे पहले ही चोरों ने आस पास के घरों को भी बाहर से बंद कर दिया था। और चोर उस बुजुर्ग महिला से गहने चोरी करना चाहते थे इस पर उन चोरों ने उस महिला का अपहरण कर घर से दूर ले गए। जब घर के अन्य सदस्यों ने कुछ आवाजें सुनी तो जागकर देखा तो वह बुजुर्ग महिला अपने बिस्तर पर नहीं थी। इससे पूरे घर में अफरा तफरी मच गई। उन्होंने जोर जोर से आवाजें लगाकर पड़ोसियों को इकठ्ठा किया। अन्य लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद अपने घरों से बाहर निकले। फिर परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उस बुजुर्ग महिला की तलाशी शुरू कर दी। जब पड़ोस में इस प्रकार की हलचल हुई तो चोर उस बुजुर्ग महिला को एक खेत में छोड़कर फरार हो गए। जब लोग उस जगह पहुंचे जहां चोर उस बुजुर्ग महिला को छोड़कर भागे थे तो वहां का मंजर देख लोगों के होश उड़ गए।
सूत्रों के अनुसार उस समय उस बुजुर्ग महिला के हाथ पैर बंधे हुए थे, मुंह में कपड़ा ठुसा हुआ था जिससे वो बोल भी नहीं पा रही थी। उनके पास गहने भी सुरक्षित मिले। अच्छी बात यह रही कि उस बुजुर्ग महिला के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं थे।