जिस पानी से प्यास बुझनी थी उसने ही तीन जिंदगी बुझा दी। कुदरत का कहर मां के साहस के आगे मौत जीत गई।
गिड़ा थाना अंतर्गत आज बुधवार दोपहर को एक महिला पशुओं को घर के पास बने टांके में से पानी पिला रही थी इसी दौरान उसके पास खेल रहे दोनों बच्चों में से एक टांके में गिर गया जिसे बचाने के लिए वह महिला टांके में उतरी इसी दरमियान दूसरा बच्चा भी टांके में गिर गया। जिससे तीनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है।
गिड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आज (बुधवार) दोपहर के समय पशुओं को पानी पिलाते समय एक महिला की अपने बच्चों के साथ पानी के टांके में डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने आज उस गांव में उस घर को सूना कर दिया। जहां अब सिर्फ उनकी यादें है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निंबो की ढाणी निवासी देवी पत्नी प्रेम कुमार जाट उम्र 27 वर्ष दोपहर के समय घर के पास बने टांके में से पशुओं को पानी पिला रही थी इसी दौरान ही उसके दोनों बच्चे अर्जुन (6 वर्ष) व धर्मेंद्र (3वर्ष) भी पास में ही खेल रहे थे।
एक बच्चे को बचाने के लिए कूदी
पास में खेलते समय ही अचानक एक बच्चा टांके में गिर गया जिसे बचाने के लिए देवी भी टांके में कूदी ठीक उसी समय दूसरा बच्चा भी संतुलन खोकर टांके में गिर गया।
टांके में बच्चे को बचाने उतरी देवी ने मदद के लिए चीखने लगी पुकार लगाई।
मां देवी की चीख पुकार सुनकर पास आस पास के लोग आए और काफी प्रयास के बाद उनको टांके से बाहर निकालकर तुरंत प्रभाव से सीएससी गिड़ा ले जाया गया पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सूचना मिलने पर गिड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची वहां की स्थिति का मौका मुआयना किया। पुलिस द्वारा मर्ग दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। और जांच जारी है।
आज उस घर के आंगन में सूनापन है जहां कल नन्हे नन्हे बच्चों की किलकारियां गूंज रही थी।