राजस्थान बजट में वीरांगनाओं को बड़ी सौगात। परमवीर चक्र विजेता के नाम से प्रशिक्षण केंद्र भी।

राजस्थाज सरकार ने आज के बजट में सैनिकों के सम्मान में जोधपुर में राजस्थान के परम वीर चक्र विजेता मेजर शैतानसिंह प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की घोषणा और अन्य स्थानों पर सैनिक कॉम्प्लेक्स स्थापना प्रस्तावित की घोषणा की है।

Feb 11, 2026 - 17:26
राजस्थान बजट में वीरांगनाओं को बड़ी सौगात। परमवीर चक्र विजेता के नाम से प्रशिक्षण केंद्र भी।
फाइल फोटो

जयपुर राजस्थान

आज राजस्थान की उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान बजट 2026 -27 पेश करते हुए राजस्थान के पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। जिसमें वीरों का सम्मान करते हुए राजस्थान सरकार ने जोधपुर में मेजर शैतानसिंह कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। और सैनिक परिवारों को विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर प्राप्त हो इसके लिए जोधपुर, टोंक, शेरगढ़, फलोदी, खैरथल, ब्यावर, झुंझुनू तथा गंगानगर में इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स की स्थापना प्रस्तावित है।

आज के बजट में मुख्य रूप से फोकस जो है वो तकनीकी और कौशल विकास आधारित था। जिसके चलते राजस्थान सरकार ने सैनिक बाहुल्य क्षेत्रों का विशेष ध्यान रखते हुए सैनिकों के सम्मान में उनके परिवार , वीरांगनाओं और उन पर आश्रितों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें आधुनिक तकनीक सहित व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण मिल सके इस हेतु प्रशिक्षण केंद्र और सैनिक कॉम्प्लेक्स जैसी संस्थाओं की स्थापना की घोषणा की है। जिससे सैनिक परिवारों को एक मजबूती मिलेगी एक बल मिलेगा।

मेजर शैतानसिंह कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी 

पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण की सुविधा दिए जाने के उद्देश्य से राजस्थान के दूसरे परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतानसिंह के नाम पर प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। 

उसी के साथ ही सेवारत सैनिकों और वीरांगनाओं सहित सैनिक परिवारों को एक ही स्थान पर विभिन्न सुविधाएं प्राप्त हो इस हेतु जोधपुर, टोंक, शेरगढ़, फलोदी, खैरथल, ब्यावर, झुंझुनू, सहित श्रीगंगानगर में इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स की स्थापना प्रस्तावित है।

ऐसा पहली बार नहीं है इससे पूर्व भी पूर्ववर्ती सरकारों ने भी सैनिकों के सम्मान में कई तरह की योजनाएं घोषित की है। जो आज भी धरातल पर है। इससे पूर्व भी सैनिक कल्याण हेतु योजनाएं बन चुकी है। और कार्यरत भी है। परंतु आज की बजट घोषणा में प्रशिक्षण केंद्र और सैनिक कॉम्प्लेक्स की स्थापना प्रस्तावित घोषणाएं अपने आप में एक बड़ा स्तंभ है जो सैनिकों के सम्मान में राजस्थान को अग्रणी बनाता है। 

Nathusingh BA/MA Arts