राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं में अब नो डिटेंशन खत्म फेल होने पर दोबारा परीक्षा।

राजस्थान में अब 5वीं और 8वीं में पास होना अनिवार्य फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका।

Feb 9, 2026 - 10:48
राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं में अब नो डिटेंशन खत्म फेल होने पर दोबारा परीक्षा।

जयपुर  राजस्थान के स्कूली शिक्षा तंत्र में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है राज्य सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम को बेहतर बनाने के लिए ऑटोमेटिक प्रमोशन की पुरानी व्यवस्था को खत्म करने का निर्णय लिया है नए नियमों के मुताबिक,अब कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों को अगली कक्षा में जाने के लिए न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।

शिक्षा विभाग द्वारा राइट टू एजुकेशन (RTE) के नियमों में किए गए संशोधन के बाद अब छात्रों को बिना मेहनत किए अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा यह नई व्यवस्था आगामी सत्र 2026-27 से पूरी तरह प्रभावी होगी पहले जहां 5वीं कक्षा में सभी को पास कर दिया जाता था, वहीं अब प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी होगा।

निजी स्कूलों और RTE के लिए प्रावधान

सरकार ने स्पष्ट किया है कि निजी स्कूलों में RTE के तहत पढ़ रहे बच्चे यदि फेल होते हैं,तो सरकार उनकी दोबारा फीस भरेगी ताकि वे उसी कक्षा में पढ़ाई जारी रख सकें हालांकि,विभाग निजी स्कूलों से बच्चों के पिछड़ने का कारण भी पूछेगा किसी भी परिस्थिति में छात्र को स्कूल से बाहर नहीं निकाला जाएगा।

शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुणाल के अनुसार,ऑटो प्रमोशन की वजह से बच्चों और अभिभावकों में पढ़ाई के प्रति गंभीरता कम हो गई थी छात्र ऊपरी कक्षाओं में तो पहुंच जाते थे लेकिन बुनियादी ज्ञान की कमी के कारण वे आगे चलकर पढ़ाई छोड़ देते थे अब इस नई व्यवस्था से शिक्षकों,अभिभावकों और छात्रों,तीनों की जवाबदेही तय होगी।