राजस्थान जनगणना 2027 आज से आगाज,आपके घर आएंगे प्रगणक, पूछेंगे 33 सवाल

राजस्थान में जनगणना 2027 का फील्डवर्क शुरू सीएम भजनलाल की मौजूदगी में 1.60 लाख कर्मचारी संभालेंगे कमान जानें कब और कैसे होगी आपके घर की गणना।

Feb 7, 2026 - 12:47
राजस्थान जनगणना 2027 आज से आगाज,आपके घर आएंगे प्रगणक, पूछेंगे 33 सवाल

राजस्थान में डिजिटल क्रांति के साथ जनगणना-2027 की कवायद आज से शुरू हो गई है मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और देश के जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण आज सचिवालय में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन के जरिए इस महाअभियान का आगाज करेंगे इस बार की जनगणना न केवल प्रदेश के विकास का खाका तैयार करेगी,बल्कि इसमें तकनीक का भी भरपूर इस्तेमाल देखने को मिलेगा सरकार ने इस विशाल कार्य के लिए करीब 1.60 लाख प्रगणकों और सुपरवाइजरों की मांग की है, जो घर-घर जाकर डेटा जुटाएंगे।

दो चरणों में होगा काम प्रशिक्षण और सवालों की फेहरिस्त

तैयारियों के अनुसार, सोमवार से जिला स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी,जो 20 फरवरी तक चलेगी इसके बाद अप्रैल और मई में मास्टर ट्रेनर्स फील्ड स्टाफ को मोबाइल ऐप के उपयोग की बारीकियां सिखाएंगे जनगणना का पहला चरण यानी 'मकान सूचीकरण' 1 मई से 14 जून तक चलेगा खास बात यह है कि इस बार आम जनता को 1 से 15 मई तक 'स्व-गणना'का विकल्प भी मिलेगा।

आपके घर आएंगे प्रगणक,पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

जब प्रगणक आपके घर पहुंचेंगे,तो वे कुल 33 महत्वपूर्ण सवाल पूछेंगे।

डिजिटल पहुंच इंटरनेट,लैपटॉप,मोबाइल और टीवी की उपलब्धता।

रसोई एलपीजी कनेक्शन,खाना पकाने का ईंधन और उपयोग में आने वाला अनाज,वाहन आपके पास कौन सा वाहन है।

यह डेटा आने वाले समय में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और सटीक बजट आवंटन में मील का पत्थर साबित होगा।