शादी का न्योता बन गया मौत का सफ़र, तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, पति-पत्नी और मां की दर्दनाक मौत

जयपुर के जमवारामगढ़ में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से पति, पत्नी और मां की मौत हो गई। तीनों शादी में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में गर्भवती महिला की भी जान चली गई। देर शाम SMS हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ा।

Feb 9, 2026 - 11:19
शादी का न्योता बन गया मौत का सफ़र, तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, पति-पत्नी और मां की दर्दनाक मौत
AI जनरेटेड फ़ोटो

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।हादसे में बाइक सवार पति पत्नी की और उसकी मां की मौत हो गई।

बता दे तीनों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे लेनिक रस्ते में ही खुशियों का सफर हमेशा के लिए थम गया।

हादसा रविवार दोपहर करीब 1 बजे जमवारामगढ़ स्थित हाइवे पर रोडा नदी के पास हुआ था।

SHO भगवान सहाय ने बताया कि थानाक्षेत्र के गोपालगढ़ निवासी बंटी और उसकी पत्नी भावना और मां बल्लू देवी की मौत हुई है और भावना 4 महीने की प्रेग्नेंट थी।

SHO के अनुसार बंटी गोपालगढ़ में चाय की एक दुकान में कार्य करता था और सालभर पहले ही उसकी भावना से शादी हुई थी। रविवार को तीनों नीम्बी गांव में एक परिचित की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से घर से निकले थे।

जमवारामगढ़ स्टेट हाइवे पर रोडा नदी के पास ओवरस्पीड होने के कारण बाईक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक से गिरने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को जयपुर के SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था देर शाम इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव मोर्चरी में रखवाए है और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।