जयपुर में भिड़े दो विधायक मजार विवाद पर भारी हंगामा।

जयपुर न्यूज़,बालमुकुंद आचार्य,अमीन कागजी,मजार विवाद,राजस्थान राजनीति।

Feb 8, 2026 - 15:29
जयपुर में भिड़े दो विधायक मजार विवाद पर भारी हंगामा।

राजस्थान की राजधानी जयपुर के परकोटा इलाके में शनिवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई,जब एक मजार पर छत डालने के मुद्दे को लेकर भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य और कांग्रेस विधायक अमीन कागजी के बीच बीच सड़क पर तीखी बहस छिड़ गई घटना संजय सर्किल के पास चांदपोल सब्जी मंडी की है,जहाँ मजार के निर्माण कार्य को लेकर दोनों पक्षों के समर्थक भी आमने-सामने आ गए देखते ही देखते इलाके में सांप्रदायिक माहौल गरमा गया,जिसे संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

निर्माण कार्य पर छिड़ी कानूनी और राजनीतिक जंग

विवाद की शुरुआत तब हुई जब हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने मजार पर हो रहे पक्के निर्माण को अवैध बताते हुए उसे रुकवा दिया उनका तर्क था कि ऐतिहासिक धरोहर वाले इस क्षेत्र में बिना अनुमति के नया निर्माण नहीं किया जा सकता वहीं,खबर मिलते ही किशनपोल विधायक अमीन कागजी भी मौके पर पहुँच गए कागजी ने काम को कानूनी रूप से सही बताते हुए कहा कि दूसरे क्षेत्र के विधायक को यहाँ आकर माहौल खराब करने की जरूरत नहीं है बढ़ते हंगामे को देखते हुए डीसीपी नॉर्थ ने भारी पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला और भीड़ को तितर-बितर किया फिलहाल प्रशासन निर्माण की वैधता की जांच कर रहा है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है।