इंडिगो पर भड़के सांसद हनुमान बेनीवाल मंत्री से की शिकायत।
दिल्ली-जयपुर फ्लाइट लेट होने पर हनुमान बेनीवाल का गुस्सा फूटा इंडिगो पर लगाया मनमानी का आरोप।
दिल्ली से जयपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में हुई देरी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल नेफ्लाइट के समय पर उड़ान न भरने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है जानकारी के अनुसार,इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-170 कोदिल्ली से शाम 4 बजे जयपुर के लिए रवाना होना था,लेकिन यह अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से शाम 6 बजे उड़सकी सांसद बेनीवाल ने इस देरी के लिए एयरलाइन की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराया है उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि लोकसभा सत्र के दौरान समय की पाबंदी बहुत महत्वपूर्ण होती है,लेकिन एयरलाइन कीलापरवाही के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पायलट के समय पर न पहुँचने की वजहसे उड़ान में देरी हुई,जो सीधे तौर पर यात्रियों की सुविधा से खिलवाड़ है।
नागरिक उड्डयन मंत्री से शिकायत, कार्रवाई की मांग
हनुमान बेनीवाल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से शिकायत की है उन्होंने मंत्री सेमांग की है कि इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में यात्रियों को ऐसी समस्याओं का सामना नकरना पड़े बेनीवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह पहली बार नहीं है जब इंडिगो पर मनमानी के आरोप लगे हैं इससे पहले भीदिसंबर महीने में खराब प्रबंधन और देरी को लेकर यात्री काफी परेशान रहे थे
सांसद का कहना है कि एयरलाइंस को अपनी जवाबदेही तय करनी होगी ताकि आम जनता और जनप्रतिनिधियों का समय बर्बाद नहो फिलहाल,इस शिकायत के बाद अब देखना यह होगा कि मंत्रालय इस पर क्या कदम उठाता है।