राजस्थान बजट में 35 लाख किसानों की चमकी किस्मत
किसानों को 25000 करोड़ का ब्याज मुक्त कर्ज और सब्सिडी।
राजस्थान बजट 2026 किसानों के लिए खुला सरकारी खजाना, कर्ज माफी और अनुदान की बड़ी सौगात
जयपुर ~ राजस्थान सरकार ने आगामी पंचायत चुनावों की आहट के बीच अपने नए बजट में किसानों के लिए घोषणाओं का पिटाराखोल दिया है मुख्यमंत्री ने कृषि और किसान कल्याण को प्राथमिकता देते हुए इसे एक 'मास्टर स्ट्रोक' के रूप में पेश किया है इसबजट का सबसे बड़ा आकर्षण 35 लाख किसानों के लिए 25 हजार करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त फसल ऋण है साथ ही,सिंचाईसुविधाओं को मजबूत करने के लिए 11,300 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट का प्रावधान किया गया है,जो ग्रामीण अर्थव्यवस्थाको नई गति देने वाला कदम माना जा रहा है।
खेती-किसानी को आधुनिक बनाने पर जोर
सरकार ने केवल कर्ज ही नहीं,बल्कि खेती की तकनीक सुधारने पर भी खास ध्यान दिया है बजट के अनुसार,पावर टिलर औरकल्टीवेटर जैसे कृषि यंत्रों पर 160 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा,जिससे 50 हजार किसान सीधे जुड़ेंगे गांव-गांव तकमशीनें पहुंचाने के लिए 500 नए कस्टम हायरिंग सेंटर खोले जाएंगे इसके अलावा, अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों के लिए 'मुख्यमंत्रीबीज स्वावलंबन योजना' के तहत 70 हजार क्विंटल बीज 90 प्रतिशत सब्सिडी पर बांटे जाएंगे किसानों को बाजार की सटीकजानकारी देने के लिए एक विशेष 'एग्री स्टैक पीएमयू' का गठन भी किया जाएगा।
फल, सब्जी और गोदामों के लिए खास तैयारी
भंडारण की समस्या को दूर करने के लिए नई सहकारी समितियों में 100 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम बनाए जाएंगे बागवानी कोबढ़ावा देने के लिए अलवर में प्याज, श्रीगंगानगर में किन्नू और बांसवाड़ा में आम के लिए 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' स्थापित होंगे वहीं, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जैसे शहरों में ऑर्गेनिक फूड मार्केट विकसित किए जाएंगे ताकि किसानों को उनके जैविक उत्पादों कासही दाम मिल सके इसके अतिरिक्त,कृषि भूमि के पट्टों की बकाया किस्तों पर ब्याज में 100 प्रतिशत छूट देकर सरकार ने छोटेकिसानों को बड़ी राहत दी है।