हाथों में प्रवेश पत्र और मन में उत्साह, आज से बोर्ड परीक्षा का महाकुंभ शुरू।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें करीब दोनों स्तरों को मिलाकर कुल 19 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जो अपना भविष्य संवारने के लिए आज तैयार है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 की शुरुआत आज दिनांक 12 फरवरी 2026 गुरुवार से शुरू हो गई है। जिसमें करीब 19 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। आज राजस्थान के नौनिहाल अपने भविष्य के सपने पूरे करने के लिए अपनी वर्ष भर की मेहनत को आज सफेद पन्नों पर उकेरकर उसे रंगीन आकृति देंगें।
और इसके चलते बोर्ड प्रशासन ने शांतिपूर्वक और नकल जैसी घटनाएं ना हो और किसी अभ्यर्थी के साथ धोखा ना हो इस हेतु प्रदेश में 6 हजार 194 परीक्षा केंद्रों पर कड़े प्रबंध किए गए हैं।
पहले दिन ही अंग्रेजी और मनोविज्ञान
सूत्रों के अनुसार बोर्ड परीक्षा में कुल 19 लाख 90 हजार 57 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। जिसमें से मध्यमिक स्तर के 10 लाख 68 हजार 109 अभ्यर्थी सहित उच्च माध्यमिक स्तर के 9 लाख 10 हजार 9 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है।
पहले दिन ही सेकेंडरी स्तर की अंग्रेजी अनिवार्य तथा सीनियर सेकेंडरी की मनोविज्ञान होनी है।
साथ ही प्रवेशिका के 7 हजार 817 अभ्यर्थी तथा वरिष्ठ उपाध्याय के 4 हजार 122 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह और सचिव गजेंद्र सिंह ने जानकारी साझा करते हुए कहा है कि नकल रहित परीक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी की निगरानी है। विशेष दलों की नियुक्ति की गई है। परीक्षा का समय सुबह 8: 30 से 11:45 तक का हैं। और वरिष्ठ उपाध्याय एवं प्रवेशिका के मूकबधिर परीक्षार्थियों का समय सुबह 8: 30 से 12: 45 तक का हैं।
परीक्षा में शामिल होने जा रहे सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं।