जैसलमेर नहर में पानी को तरसे किसान,तीसरे दिन भी धरना जारी
रामगढ़ में सूख रही फसलें,पानी की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल।
जैसलमेर ~ सीमावर्ती क्षेत्र रामगढ़ में सिंचाई के पानी की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर है सागरमलगोपा शाखा की 190 आरडी हेड पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा किसानों का कहना है किप्रशासन और नहर विभाग की अनदेखी के चलते उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है।
स्थानीय किसान दलपत सिंह,नरेंद्र सिंह और भूर सिंह सहित कई प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले एक महीने से साधा और टिबड़ानहरों में बारीबन्दी का पानी नहीं छोड़ा गया है पानी के अभाव में खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह जलने की कगार पर हैं स्थिति इतनीगंभीर हो गई है कि केवल सिंचाई ही नहीं,बल्कि इंसानों और मवेशियों के लिए पीने के पानी का भी संकट खड़ा हो गया है।
अधिकारियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश
किसानों का आरोप है कि उन्होंने कई बार लिखित और मौखिक रूप से विभाग के उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगतकराया,लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है अधिकारियों के इसी अड़ियल रवैये के कारण क्षेत्र के पशुपालकों औरकिसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा जाता,उनका धरना समाप्त नहीं होगा फिलहाल, भीषण गर्मीऔर धूल भरी हवाओं के बीच किसान अपनी मांग पर डटे हुए हैं,जिससे प्रशासन की चिंताएं बढ़ती नजर आ रही हैं।