भजनलाल सरकार का बड़ा धमाका ! 10 बड़े प्रोजेक्ट्स और 12,000 नौकरियां

सीएम भजनलाल की बड़ी सौगात 10 मेगा प्रोजेक्ट्स से चमकेगा राजस्थान।

Feb 15, 2026 - 09:41
भजनलाल सरकार का बड़ा धमाका ! 10 बड़े प्रोजेक्ट्स और 12,000 नौकरियां

जयपुर ~ राजस्थान की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य को नई ऊंचाई देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठायाहैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित 'बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट' की छठी बैठक मेंप्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए इस बैठक में करीब 46,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली 10 अल्ट्रा मेगापरियोजनाओं को 'कस्टमाइज्ड पैकेज' देने की मंजूरी दे दी गई है।

इन सेक्टरों में होगा बड़ा बदलाव

राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत इन परियोजनाओं से केवल भारी निवेश आएगा,बल्कि प्रदेश के 12 हजार से अधिक युवाओं कोप्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे इन मेगा प्रोजेक्ट्स में सोलर मॉड्यूल,सेल मैन्युफैक्चरिंग,रिन्यूएबलएनर्जी,सीमेंट,माइंस, ऑटोमोबाइल,केमिकल,टेक्सटाइल और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है।इन उद्योगों कोराजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत विशेष रियायतें और सुविधाएं दी जाएंगी,ताकि काम में तेजी सके।

एमओयू की होगी कड़ी निगरानी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने साफ किया है कि निवेश केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगा उन्होंने 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबलइन्वेस्टमेंट समिट' के तहत हुए एमओयू की जिलेवार समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं साथ ही,'एक जिला-एक उत्पाद' और स्थानीयहस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए धार्मिक पर्यटन स्थलों पर विशेष बिक्री केंद्र बनाने की बात कही है। बैठक में उद्योग मंत्री कर्नलराज्यवर्धन राठौड़ सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे,जिन्होंने इन योजनाओं को धरातल पर उतारने की कार्ययोजनासाझा की।