गहलोत आवास पर सीक्रेट मीटिंग रंधावा-डोटासरा संग चुनावी चक्रव्यूह तैयार!
राजस्थान कांग्रेस की बड़ी बैठक पंचायत चुनाव के लिए गहलोत,रंधावा और डोटासरा ने बनाया जीत का मास्टरप्लान।
जयपुर ~ राजस्थान की सियासत में हलचल तेज हो गई है आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई,जिसमें प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने घंटों मंथन किया इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करना और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना रहा।
बूथ लेवल पर मजबूती और टिकटों का नया फॉर्मूला
बैठक में सबसे ज्यादा जोर इस बात पर दिया गया कि पंचायत और निकाय चुनावों को केवल स्थानीय चुनाव न मानकर एक बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में लड़ा जाए इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की योजना बनाई गई है टिकट वितरण को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें स्थानीय समीकरणों और जमीनी कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। साथ ही,पार्टी में शामिल होने के इच्छुक अन्य दलों के नेताओं पर भी सावधानी से विचार करने का फैसला लिया गया है।
चुनावों के अलावा,विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति पर भी चर्चा हुई कांग्रेस अब महंगाई,बेरोजगारी और मनरेगा जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी पार्टी का लक्ष्य है कि इन चुनावों के जरिए प्रदेश में अपनी पकड़ को और मजबूत किया जाए और सत्ता पक्ष को कड़ी चुनौती दी जाए।