इस विधायक की कुर्सी पर मंडराया संकट,सदस्यता रद्द करने की उठी जोरदार मांग !
राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा के वायरल वीडियो पर मचा हंगामा। बीजेपी का तीखा हमला, मंत्री जोगाराम पटेल ने दिए कार्रवाई के संकेत।
राजस्थान विधानसभा में विधायक रोहित बोहरा के अभद्र इशारे पर बवाल,बीजेपी ने घेरा
राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही के दौरान धौलपुर की राजाखेड़ा सीट से कांग्रेस विधायक और पीसीसी कोषाध्यक्ष रोहित बोहराका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में विधायक सदन के भीतर एक ऐसा इशारा करते नजरआ रहे हैं,जिसे बीजेपी ने अभद्र और अमर्यादित करार दिया है बीजेपी राजस्थान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इसवीडियो को साझा करते हुए कांग्रेस के संस्कारों पर सवाल उठाए हैं।
बीजेपी का कहना है कि जब सदन में जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर 'शून्यकाल' चल रहा था,उस समय एक जिम्मेदार विधायकका ऐसा आचरण बेहद आपत्तिजनक है सत्ता पक्ष ने इसे सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया है।
सरकार सख्त संसदीय कार्य मंत्री ने दिए कार्रवाई के संकेत
इस मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने विधायक के इस आचरण को 'शर्मनाक' बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने साफ कहा कि विधानसभा की मर्यादा सर्वोपरि है और इस पूरे मामले पर विधायक दल कीबैठक में चर्चा की जाएगी पटेल ने संकेत दिए कि नियमों और तथ्यों की जांच के बाद यदि जरूरी हुआ,तो विधायक के खिलाफउचित कार्रवाई भी की जा सकती है।
वहीं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भी रोहित बोहरा को आत्मचिंतन की सलाह दी है उन्होंने कहा कि सदन एक पवित्र स्थान हैऔर जनता अपने जनप्रतिनिधियों के आचरण पर नजर रखती है फिलहाल इस विवाद पर कांग्रेस की ओर से अभी तक कोईआधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है, लेकिन सदन की मर्यादा को लेकर प्रदेश की सियासत में गर्माहट साफ देखी जा सकती है।