भक्तों की राह हुई आसान अब रींगस-सीकर के बीच दौड़ेगी 'श्रद्धा' की डबल रफ्तार।
रेलवे की बड़ी सौगात ₹470 करोड़ से रींगस-सीकर ट्रैक होगा डबल,सफर होगा सुपरफास्ट।
सीकर ~ बाबा खाटू श्याम के दर्शनों के लिए जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं और शेखावाटी के निवासियों के लिए रेलवे की ओर से एकशानदार खबर आई है रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्षेत्र में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए रींगस-सीकर रेलखंड के दोहरीकरण कोहरी झंडी दे दी है इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए 470.34 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है।
अब तक इस रूट पर सिंगल ट्रैक होने की वजह से ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए घंटों स्टेशनों पर खड़ा रहना पड़ता था लेकिन इस 50 किलोमीटर लंबे ट्रैक के डबल होने के बाद ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और वेटिंग का दौर पूरी तरह खत्म हो जाएगा इससे जयपुर औरदिल्ली से शेखावाटी आने-जाने वाले यात्रियों का सफर न केवल आसान होगा,बल्कि समय की भी बड़ी बचत होगी।
बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार,शिक्षा और पर्यटन को लगेंगे पंख
इस परियोजना का सबसे अधिक लाभ खाटूधाम आने वाले भक्तों को मिलेगा इसके साथ ही, रींगस से खाटूश्यामजी के बीच बिछाईजा रही 18 किलोमीटर की नई रेल लाइन का काम भी अब और तेजी पकड़ेगा सीकर और रींगस स्टेशनों को भी आधुनिक सुविधाओंके साथ नया रूप दिया जा रहा है।
रेलवे के इस कदम से शेखावाटी के शिक्षा केंद्रों जैसे पिलानी और लक्ष्मणगढ़ के छात्रों के साथ-साथ सेना में कार्यरत जवानों को घरआने-जाने में बड़ी सहूलियत होगी मंडावा, फतेहपुर और झुंझुनूं की ऐतिहासिक हवेलियों को देखने आने वाले पर्यटकों के लिए भीअब कनेक्टिविटी सुपरफास्ट हो जाएगी जानकारों का मानना है कि रेल सुविधाओं में इस विस्तार से न केवल धार्मिक पर्यटनबढ़ेगा,बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।