मोहनगढ़ में पानी पर संग्राम 9वें दिन भी जारी किसानों का महापड़ाव

जैसलमेर के मोहनगढ़ में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का धरना जारी फसलें बचाने की जंग,प्रशासन बेबस।

Feb 13, 2026 - 09:27
मोहनगढ़ में पानी पर संग्राम 9वें दिन भी जारी किसानों का महापड़ाव

मोहनगढ़ सिंचाई पानी के लिए 9 दिनों से डटे किसान,फसलों को बचाने की गुहार

जैसलमेर ~ जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ क्षेत्र में सिंचाई पानी की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है जीरो आरडी पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों के आंदोलन को आज नौ दिन पूरे हो चुके हैं कड़ाके की धूप और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद किसान इस बात पर अड़े हैं कि जब तक उन्हें उनके हक का पूरा पानी नहीं मिलता,वे पीछे नहीं हटेंगे।

प्रशासन के साथ वार्ता रही बेनतीजा

आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए सिंचाई विभाग के रेगुलेशन एक्शन कप्तान मीना आज धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया,लेकिन किसान ठोस आश्वासन पर अड़े रहे किसान नेताओं का कहना है कि नहरी पानी की पर्याप्त आपूर्ति न होने से उनकी खड़ी फसलें सूखने की कगार पर हैं अगर समय रहते पानी नहीं मिला,तो इलाके के हजारों किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा इस दौरान धरना स्थल पर साहबान खान,आजम खान, सांवरा हसन, सांवरा राम तुला,भूपेंद्र सिंह, बाघ सिंह और अध्यक्ष बुधराम सहित बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि प्रशासन उनकी मांगों को हल्के में न ले,क्योंकि यह उनकी रोजी-रोटी का सवाल है। जब तक पानी की आपूर्ति बहाल नहीं होती,यह अनिश्चितकालीन धरना इसी तरह जारी रहेगा।