डोटासरा के हमशक्ल ने सबको चौंकाया,वायरल हुआ वीडियो।

मिलिए डोटासरा के हमशक्ल नरेश सिंधी से,जो लाडनूं में रहते हैं। हूबहू मिलता है चेहरा।

Feb 13, 2026 - 20:49
डोटासरा के हमशक्ल ने सबको चौंकाया,वायरल हुआ वीडियो।

राजस्थान की राजनीति में अपने बेबाक अंदाज और कड़क भाषणों के लिए पहचाने जाने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा इन दिनों एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं दरअसल,सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें एक शख्स शादी समारोह में नाश्ता करते हुए दिखाई दे रहा है खास बात यह है कि इस शख्स का चेहरा,कद-काठी और यहाँ तक कि बालों का स्टाइल भी हूबहू डोटासरा से मेल खाता है वीडियो को देख पहली नजर में कोई भी धोखा खा जाए कि शायद डोटासरा ही वहां मौजूद हैं।

शख्स की बॉडी लैंग्वेज और चाल-ढाल को देखकर लोग उन्हें 'डोटासरा का डुप्लीकेट' कह रहे हैं इंटरनेट पर यह वीडियो आते ही लोगों ने मजेदार कमेंट्स करना शुरू कर दिया और हर कोई यह जानने को उत्सुक हो गया कि आखिर डोटासरा की तरह दिखने वाला यह व्यक्ति है कौन?

जानिए कौन हैं नरेश कुमार सिंधी और क्या है उनका पेशा

जब इस वायरल वीडियो की पड़ताल की गई,तो पता चला कि डोटासरा के इस हमशक्ल का नाम नरेश कुमार सिंधी है। 42 साल के नरेश कुमार मूल रूप से जयपुर के रहने वाले हैं,लेकिन पिछले 12 वर्षों से वे डीडवाना जिले के लाडनूं में बस गए हैं लाडनूं में ही उनका ससुराल भी है।

पेशे की बात करें तो नरेश कुमार सिंधी मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और इसके साथ ही उनका खुद का कैटरिंग का व्यवसाय भी है। वायरल वीडियो भी एक शादी समारोह का है,जहां वे कैटरिंग के काम के सिलसिले में पहुंचे थे नरेश कुमार का कहना है कि लोग अक्सर उन्हें देखकर चकित रह जाते हैं और उनके साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा भी जताते हैं डोटासरा जैसा दिखने के कारण अब वे पूरे इलाके में 'सेलिब्रिटी' बन चुके हैं।