RGHS योजना में बड़ा खेल ! अब इन 8 कर्मचारियों पर गिरी गाज,पूरी लिस्ट देखें
राजस्थान RGHS योजना में फर्जीवाड़ा 8 कर्मी निलंबित, 39 करोड़ की रिकवरी।
राजस्थान में राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में सामने आ रही अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने योजना में गंभीर लापरवाही और दुरुपयोग के मामले में 8 और कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जांच में हुआ दुरुपयोग का खुलासा
जांच में सामने आया कि इन कर्मियों ने आरजीएचएस कार्ड और सरकारी धन का गलत इस्तेमाल किया है,जो सेवा नियमों का सीधा उल्लंघन है निलंबित होने वालों में भरतपुर,डीग और फलोदी के नर्सिंग ऑफिसर व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल हैं इनमें प्रमुख रूप से सौरभ कुमार,मीना कुमारी,किशन देई,सत्यप्रकाश छावड़ी,मंजू कुमारी,तुलसी देवी,अनुपमा और सुरेश चंद गुप्ता के नाम हैं विभाग ने स्पष्ट किया है कि इनके खिलाफ विभागीय जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
करोड़ों की रिकवरी और सख्त कार्रवाई जारी
सरकार आरजीएचएस योजना को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रही है अब तक हुई कार्रवाई मेंअस्पतालों और फार्मेसी स्टोर से करीब 39 करोड़ रुपये की रिकवरी की जा चुकी है और 19 एफआईआर दर्ज हुई हैं इससे पहले भीसात डॉक्टरों को सस्पेंड किया जा चुका है प्रशासन का कहना है कि सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।