खेत के सन्नाटे में छिपा था 12 लाख का काला राज,जब पुलिस पहुँची तो उड़ गए तस्कर के होश!

करवड़ में पुलिस की रेड अफीम की फसल के साथ तस्कर गिरफ्तार। जानिए कैसे पकड़ी गई लाखों की खेप।

Feb 15, 2026 - 12:43
खेत के सन्नाटे में छिपा था 12 लाख का काला राज,जब पुलिस पहुँची तो उड़ गए तस्कर के होश!

जोधपुर पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को कराराझटका दिया है करवड़ थाना इलाके में पुलिस ने एक खेत में अवैध रूप से उगाई गई अफीम की फसल को बरामद किया है पुलिस की इस छापेमारी में मौके से केवल अफीम के सैकड़ों पौधे मिले,बल्कि 12 लाख 17 हजार रुपये की भारी-भरकम नकदी भी जब्त कीगई है।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस को मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली थी कि करवड़ के एक खेत में अफीम की खेती की जा रही है शनिवार को जब पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी,तो वहां का नजारा देख सब हैरान रह गए खेत में अफीम के पौधे लहलहा रहे थे और जांच में पता चला कि कई पौधों से अफीम का दूध भी निकाला जा चुका था पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरी फसल को कब्जे में ले लिया और एफआईआर दर्ज की

मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

इस पूरे गोरखधंधे के मास्टरमाइंड प्रेमाराम (42) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी माणकलाव का निवासी है और अपने ही खेत में इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था पुलिस फिलहाल आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस मामले के तार किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और बरामद नकदी का स्रोत क्या है।