साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का असली सच आया सामने,पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली साजिश की परतें।
जोधपुर साध्वी केस में साजिश की अटकलें खत्म मेडिकल रिपोर्ट में सामने आई मौत की असली वजह।
जोधपुर के चर्चित साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है लंबे समय से चल रही अटकलों और साजिश की आशंकाओं के बीच अब मौत की असली वजह सामने आ गई है विश्वसनीय सूत्रों और मेडिकल बोर्ड की अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार,साध्वी की मृत्यु किसी बाहरी हमले या साजिश से नहीं,बल्कि अस्थमा अटैक के कारण हुई है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि सांस रुकने (दम घुटने) की वजह से उनकी जान गई गौरतलब है कि 28 जनवरी को पाल गांव स्थित आश्रम में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी थी,जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया,लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था इस घटना के बाद उनके पिता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था,जिससे मौत की गुत्थी उलझ गई थी विसरा रिपोर्ट ने नकारी जहर की बात,SIT जांच में भी नहीं मिली साजिश
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीम (SIT) का गठन किया था शुरुआती दौर में सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर जहर देने की अफवाहें जोरों पर थीं हालांकि,जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम के बाद विसरा सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया था।
हाल ही में आई FSL रिपोर्ट ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया है विसरा रिपोर्ट में किसी भी तरह के जहरीले पदार्थ या अप्राकृतिक तत्व के प्रमाण नहीं मिले हैं साथ ही,SIT ने आश्रम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और वहां मौजूद सेवादारों के बयान दर्ज किए,जिनमें किसी भी संदिग्ध बाहरी हस्तक्षेप की पुष्टि नहीं हुई है अब मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद इस पूरे मामले पर लगा संशय का पर्दा हट गया है।