आखिर कब खत्म होगा इंतजार ? थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों पर विधानसभा में भारी घमासान !
शिक्षकों के तबादले और फर्जी डिग्री कांड पर विधानसभा में भारी हंगामा। जानें मंत्री दिलावर का बड़ा बयान।
विधानसभा में तीखी बहस शिक्षकों के तबादले और फर्जी डिग्री के मुद्दे पर सरकार को घेरा
जयपुर ~ राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच जबरदस्त खींचतान देखने को मिली सबसे ज्यादा गहमागहमी थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों को लेकर हुई नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में तबादला नीति लाने का वादा किया था,लेकिन आधा कार्यकाल बीतने के बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं है उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षकों को गुमराह कर रही है।
जवाब में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भाजपा शासन में 2200 तबादले हुए,जबकि कांग्रेस के समय एक भी तबादला नहीं हुआ शिक्षा मंत्री ने साफ किया कि जब तक नई तबादला नीति को अंतिम रूप नहीं दे दिया जाता,तब तक ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादले नहीं किए जाएंगे फिलहाल यह नीति प्रक्रियाधीन है।
फर्जी डिग्रियों पर कसेगा शिकंजा,बनेगा नया नियामक आयोग
शिक्षा के साथ-साथ सदन में निजी विश्वविद्यालयों में चल रही धांधलियों का मुद्दा भी गरमाया उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने जानकारी दी कि कई निजी विश्वविद्यालयों में फर्जी डिग्रियां बांटने और भर्तियों में गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं,जिसके बाद 10 विश्वविद्यालयों की जांच के आदेश दिए गए हैं सरकार अब निजी यूनिवर्सिटीज पर लगाम कसने के लिए एक 'नियामक आयोग' बनाने की तैयारी में है,जिसका ड्राफ्ट तैयार हो चुका है।