ऑपरेशन ‘धरकरभर’ के तहत बाड़मेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 789 किलो डोडा पोस्त केस में 7 माह बाद दो फरार आरोपी गिरफ्तार
बाड़मेर जिले में पुलिस ने ऑपरेशन धरकरभर अभियान के तहत 789 किलो 70 ग्राम डोडा पोस्त बरामदगी मामले में सात महीने से फरार दो आरोपियों को भीलवाड़ा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है
पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले की सदर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन धरकरभर’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए NDPS मामले में सात महीने से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 27 जुलाई को तिरसिंगड़ी गांव में पकड़े गए 789 किलो 70 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मामले से जुड़ी है।
बाड़मेर के ग्रामीण थामा पुलिस ने 27 जुलाई को तिरसिंगड़ी गांव में दबिश देकर 789 किलो 70 ग्राम अबेध डोडा पोस्त और एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की थी। मौके से नगर खान पुत्र हुसैन खान, निवासी तिरसिंगड़ी, को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी नगर खान से पूछताछ के दौरान अनवर खान का नाम सामने आया। आगे की जांच में रवि उर्फ रविंद्र पुत्र मनमोहन निवासी पिपलिया मंडी, मध्यप्रदेश के मंदसौर ओर पारस उर्फ प्रकाश पुत्र चिन्नाराम निवासी सेवनियाला, थाना बायतु का नाम उजागर हुआ। पुलिस टीमों ने दोनों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वे फरार मिले।
बाद में जानकारी मिली कि दोनों आरोपी भीलवाड़ा जेल में बंद हैं। इस पर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उन्हें जेल से बाड़मेर लाया। पूछताछ के बाद दोनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के अनुसार पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज के निर्देश पर बाड़मेर को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी नीतेश आर्य और डीएसपी रमेश कुमार शर्मा के सुपरविजन में आईएएसपी प्रोबेशनर मंजु चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है। जांच में और बड़े खुलासे तथा और गिरफ्तारियां संभव हैं।