पीएम मोदी का अजमेर दौरा राजस्थान को ₹23,500 करोड़ की बड़ी सौगात!

अजमेर आ रहे पीएम मोदी 21 हजार युवाओं को देंगे नौकरी और विकास योजनाओं का तोहफा।

Feb 16, 2026 - 10:01
पीएम मोदी का अजमेर दौरा राजस्थान को ₹23,500 करोड़ की बड़ी सौगात!

राजस्थान की राजनीति और विकास की दृष्टि से 28 फरवरी का दिन बेहद खास होने वाला है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिरवीर धरा अजमेर के दौरे पर रहे हैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए इस महत्वपूर्ण दौरे की पुष्टि करते हुएबताया कि पीएम मोदी का यह कार्यक्रम 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को नई मजबूती देगा इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राज्यको 23,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे।

21 हजार युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री के इस दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण 'रोजगार उत्सव' कार्यक्रम रहने वाला है प्रदेश के युवाओं के लिए यह बड़ी खुशखबरीहै कि इस मंच से करीब 21 हजार सफल अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा के नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे मुख्यमंत्री के अनुसार,यहकदम युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने और राज्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थरसाबित होगा।

प्रशासन अलर्ट मोड पर,तैयारियां हुईं तेज

पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए अजमेर में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है जिला प्रशासन से लेकर पुलिस विभाग औरखुफिया एजेंसियां सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने में जुट गई हैं कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है ताकि इसभव्य आयोजन में कोई कमी रहे लोकार्पण और शिलान्यास की इस सूची में सड़क,रेल और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्णपरियोजनाएं शामिल हैं,जो आने वाले समय में राजस्थान की तस्वीर बदल देंगी।