जयपुर-दिल्ली सफर में बड़ी राहत 31 मार्च तक 6 फ्लाईओवर तैयार, अब सिर्फ 4.5 घंटे में पहुंचें दिल्ली !

NH-48 पर जाम का झंझट खत्म! NHAI मार्च तक पूरे करेगा 6 फ्लाईओवर,जयपुर से दिल्ली का सफर होगा सुपरफास्ट और सुरक्षित

Feb 18, 2026 - 12:13
जयपुर-दिल्ली सफर में बड़ी राहत 31 मार्च तक 6 फ्लाईओवर तैयार, अब सिर्फ 4.5 घंटे में पहुंचें दिल्ली !

जयपुर - गुलाबी नगरी जयपुर से देश की राजधानी दिल्ली का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है नेशनल हाईवे-48 (NH-48) पर लंबे समय से चल रहा निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने आगामी 31 मार्च तक इस मार्ग पर निर्माणाधीन छह फ्लाईओवर और पुलों को पूरा करने का लक्ष्य रखा है इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही जयपुर से दिल्ली की दूरी न केवल कम समय में तय होगी,बल्कि राहगीरों को भारी जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी।

माना जा रहा है कि इन फ्लाईओवर के शुरू होने के बाद यात्री महज 4.5 से 5 घंटे में दिल्ली पहुंच सकेंगे वर्तमान में,यात्रियों को इसी समय में दिल्ली पहुंचने के लिए जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का सहारा लेना पड़ता है,लेकिन अब मुख्य हाईवे पर भी यह सुविधा सुलभ हो जाएगी।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, सफर बनेगा सुरक्षित

NHAI के जयपुर प्रोजेक्ट डायरेक्टर अजय कुमार आर्य के अनुसार, गुड़गांव-कोटपुतली-जयपुर सेक्शन पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने और यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए कुल 9 अंडरपास और फ्लाईओवर की योजना बनाई गई थी इसका मुख्य उद्देश्य हाईवे पर स्थित उन 'ब्लैक स्पॉट्स' को खत्म करना है, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।

अधिकारियों का कहना है कि कोटपुतली,बहरोड़ और दहमी में फ्लाईओवर का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है इसके साथ ही खातोलाई में बना नया पुल भी अब यातायात के लिए खोल दिया गया है। इन छोटे-छोटे सुधारों से हाईवे पर वाहनों की गति बढ़ी है और स्थानीय स्तर पर लगने वाले जाम की समस्या काफी हद तक सुलझ गई है अब विभाग का पूरा ध्यान शेष बचे कार्यों को 31 मार्च की समय सीमा के भीतर पूरा करने पर है।

आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

जयपुर और दिल्ली के बीच बेहतर कनेक्टिविटी का सीधा असर केवल यात्रियों पर ही नहीं,बल्कि राजस्थान की अर्थव्यवस्था और पर्यटन पर भी पड़ेगा। सुगम यातायात होने से माल ढुलाई करने वाले वाहनों को कम समय लगेगा,जिससे लॉजिस्टिक लागत में कमी आएगी इसके साथ ही, दिल्ली से जयपुर आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह मार्ग अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।

हाईवे पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यह कदम उठाना बेहद जरूरी था 31 मार्च के बाद जब ये सभी छह फ्लाईओवर पूरी तरह सक्रिय हो जाएंगे, तब जयपुर से दिल्ली के बीच का सफर थकाने वाला नहीं बल्कि आनंददायक होगा यात्रियों को अब उन घंटों के इंतजार से नहीं जूझना पड़ेगा जो अक्सर बड़े चौराहों या निर्माण स्थलों के पास देखने को मिलता था।