करोड़ों के सोलर प्लांट में सेंध बाड़मेर पुलिस का 'ऑपरेशन खुलासा' रंगे हाथ दबोचे गए शातिर!

बाड़मेर के दो बड़े सोलर प्लांटों में केबल चोरी का सनसनीखेज पर्दाफाश। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े 4 खूंखार चोर।

Feb 21, 2026 - 10:41
करोड़ों के सोलर प्लांट में सेंध बाड़मेर पुलिस का 'ऑपरेशन खुलासा' रंगे हाथ दबोचे गए शातिर!

बाड़मेर - सरहदी जिले बाड़मेर में इन दिनों रिन्यूएबल एनर्जी (सौर ऊर्जा) के क्षेत्र में काफी काम हो रहा है,लेकिन इसके साथ हीसोलर प्लांटों में चोरी की वारदातें भी बढ़ गई हैं ताज़ा मामले में बाड़मेर की ग्रामीण थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करतेहुए 'ऑपरेशन खुलासा' के तहत दो अलग-अलग सोलर प्लांटों से तांबे की केबल चोरी करने वाली गैंग का भंडाफोड़ किया है पुलिसने इस मामले में चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,चोरी की पहली घटना चूली स्थित 'स्प्रंग रेन्यूबल एनर्जी कंपनी' के 150 मेगावाट प्लांट में हुईथी यहाँ 21 जनवरी और 6 फरवरी की रात को चोरों ने सोलर प्लेटों के नीचे लगी कीमती तांबे की केबल काटकर पार कर दी थीइसी तरह की दूसरी वारदात ईश्वरपुरा भादरेश स्थित 'साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड' के सोलर प्लांट में 30-31 जनवरी की रात कोअंजाम दी गई थी दोनों ही मामलों में कंपनियों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

पुलिस टीम का गठन और आरोपियों की गिरफ्तारी

लगातार हो रही चोरियों को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने विशेष निर्देश जारी किए एसपी के आदेशपर ग्रामीण थानाधिकारी के नेतृत्व में एएसआई लाधुराम की एक टीम बनाई गई पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षणकिया और तकनीकी साक्ष्यों को जुटाना शुरू किया इसके साथ ही आसपास के ग्रामीणों और मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधारपर पुलिस ने संदिग्धों पर नजर रखी कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विश्नाराम (रामसर का कुआं), जोगाराम (राजीव नगर),पर्बतसिंह (पाबड़ों की ढाणी) औरउगाराम (राणीगांव कला) के रूप में हुई है पुलिस ने जब इनसे सख्ती से पूछताछ की, तो इन्होंने दोनों प्लांटों में चोरी करना स्वीकारकिया इनके पास से चोरी की गई तांबे की केबल भी बरामद कर ली गई है।

शातिर अपराधी हैं पकड़े गए चोर,पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी कोई नौसिखिए नहीं बल्कि आदतन अपराधी हैं मुख्य आरोपीविश्नाराम पर चोरी के 4 और जोगाराम पर 3 केस पहले से दर्ज हैं वहीं पर्बतसिंह पर चोरी के 5 और मारपीट का एक मामला दर्ज हैउगाराम के खिलाफ भी पूर्व में चोरी का केस दर्ज पाया गया है।

इन अपराधियों का पिछला रिकॉर्ड देखते हुए पुलिस अब इनसे गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि इस गैंग ने जिले केअन्य कई सोलर प्लांटों में भी सेंधमारी की होगी। फिलहाल चारों आरोपियों से चोरी के माल की खरीद-फरोख्त और उनके अन्यसाथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के सोलर प्लांट संचालकों ने राहत की सांस ली है।