जैसलमेर CMHO डॉ. पालीवाल का अस्पतालों में औचक निरीक्षण, योजनाओं के भुगतान में देरी पर दिखाई सख्ती।

जैसलमेर में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने पहुंचे CMHO लाडो व जननी सुरक्षा योजना का पैसा सीधे खाते में भेजने के कड़े निर्देश।

Feb 20, 2026 - 20:42
जैसलमेर CMHO डॉ. पालीवाल का अस्पतालों में औचक निरीक्षण, योजनाओं के भुगतान में देरी पर दिखाई सख्ती।

जैसलमेर - जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने और आमजन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचानेके लिए स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में है शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवालने जैसलमेर जिले के विभिन्न अस्पतालों का दौरा किया इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों की जमीनी हकीकत जानी और चिकित्साकर्मियों को कार्यप्रणाली में सुधार के कड़े निर्देश दिए।

डॉ. पालीवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झाबरा के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भणियाणा और सांकड़ा का भी विस्तार सेनिरीक्षण किया। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को परखना और सरकार कीजनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना था।

मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर फोकस और शिविरों का जायजा

निरीक्षण के दौरान डॉ. पालीवाल ने झाबरा अस्पताल में आयोजित परिवार कल्याण शिविर का जायजा लिया उन्होंने वहां मौजूदस्टाफ से स्पष्ट कहा कि अस्पताल आने वाले हर मरीज को बिना किसी परेशानी के बेहतर इलाज मिलना चाहिए उन्होंने टीकाकरणअभियान और अस्पतालों में प्रसव की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया,ताकि जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रहें।

डॉ. पालीवाल ने निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने अस्पतालपरिसर में सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और मरीजों को मिल रही मुफ्त दवाओं जांच सुविधाओं की भी बारीकी से जांचकी साथ ही, सांकड़ा और भणियाणा में बन रहे नए सरकारी भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति भी देखी और उन्हें समय सीमा में पूराकरने के निर्देश दिए।

योजनाओं का भुगतान समय पर और डिजिटल रिकॉर्ड का रखरखाव

सीएमएचओ ने तकनीकी कामकाज और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विशेष कड़ाई दिखाई उन्होंने कहा कि 'लाडो योजना' और 'जननी सुरक्षा योजना' जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभार्थियों को मिलने वाली सहायता राशि में देरी नहीं होनी चाहिए उन्होंनेसख्त निर्देश दिए कि लाभार्थियों का पैसा सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाए।

डिजिटल रिकॉर्ड को अपडेट रखने के निर्देश देते हुए डॉ. पालीवाल ने कहा कि ओडीके (ODK) ऐप पर रोजाना की रिपोर्टिंग समयपर की जाए उन्होंने पोर्टल पर छूटी हुई डिलीवरी की एंट्री तुरंत कंप्यूटर पर चढ़ाने और सभी सब-सेंटर्स का रजिस्ट्रेशन जल्द पूरा करनेको कहा इसके अलावा, गैर-संचारी रोगों जैसे शुगर और बीपी की जांच,मरीजों की आभा आईडी  बनाने और बच्चों के टीकाकरणकी भी गहन समीक्षा की गई।