विवाहिता का शव टांके में मिलने से सनसनी, 14 महीने पहले हुई थी शादी। सुसाइड या हत्या, गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस।
बाड़मेर के आडेल गांव में एक विवाहिता का शव टांके में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल पक्ष ने विवाहिता की हत्या कर उसे टांके में डाला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाड़मेर
बाड़मेर जिले के RGT थाना अंतर्गत आडेल गांव में एक विवाहिता के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जहां पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए बताया कि ससुराल पक्ष ने विवाहिता की हत्या कर उसे टांके में डालकर आत्महत्या का रूप दिया है।
जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
RGT थाना अधिकारी अनु चौधरी ने बताया कि -
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया जिसमें दहेज प्रताड़ना की धाराओं के अनुसार मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच गुड़ामलानी DSP सुखराम विश्नोई द्वारा की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार हसीना जिसकी शादी आज से 14 महीने पूर्व आडेल निवासी स्वरूपा राम के साथ हुई थी। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह विवाहिता ने मंदिर के पास बने टांके में कूदकर सुसाइड कर लिया।
चप्पल नजर आने पर देखा तो
सूत्रों के अनुसार सार्वजनिक मंदिर के पास बने टांके में विवाहिता हसीना ने कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ससुराल पक्ष के लोग उठे तो उन्हें हसीना नहीं दिखी तो उन्होंने हसीना को इधर उधर ढूंढने निकले पर हसीना कही नहीं मिली। इस दरमियान ही जब ससुराल पक्ष के लोग मंदिर के पास पहुंचे तो उन्हें हसीना के चप्पल टांके के पास नजर आई। टांके में देखने पर हसीना का शव नजर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गांव वालों की सहायता से विवाहिता के शव को टांके से बाहर निकाला।
पीहर पक्ष की ओर से दी रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर। विवाहिता का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पीहर पक्ष ने यह भी आरोप लगाए कि विवाहिता के पति और ससुराल पक्ष वाले दहेज के लिए विवाहिता को परेशान करते थे। और इसके चलते ही ससुराल पक्ष ने विवाहिता की हत्या कर उसे टांके में डाला है।
पर इस घटना के पीछे क्या वास्तविकता है वो तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगी।