जिन हाथों को ढाल बनाना था वही बने बच्चों के काल, पिता बन गया राक्षस। धारदार हथियार से काटा बच्चों का गला।

राजस्थान जालोर के भीनमाल थाना अंतर्गत दासपा गांव में एक युवक ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और दो बच्चों का गला काटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनी खेज घटना ने इलाके के लोगों को अचंभित कर दिया है। हर एक की जबान पर एक ही सवाल है कि आखिर इसके पीछे क्या कारण था जब एक पिता जिसे अपने बच्चों की सुरक्षा करनी थी उसने ही क्यों उतारा अपने बच्चों को मौत के घाट। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है। बाकी पुलिस की जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चलेगा।

Feb 19, 2026 - 16:00
जिन हाथों को ढाल बनाना था वही बने बच्चों के काल, पिता बन गया राक्षस। धारदार हथियार से काटा बच्चों का गला।
ए आई जनरेटेड

राजस्थान के जालोर में एक ऐसी हैवानियत जिसमें पिता और पति जैसे शब्द के मायने ही बदल दिए। जिन हाथों से सुरक्षा करनी थी उन्हीं हाथों से काट डाला अपने बीवी बच्चों का गला। 

पत्नी और बच्चों की गला काटकर हत्या

भीनमाल जालौर के दासपा गांव में बुधवार रात एक युवक ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों का धारदार हथियार से गला काटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। और हत्या के बाद युवक ने खुद पुलिस को फोन कर सूचना दी। 

भीनमाल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो रूम में तीनों की शव पड़े हुए थे। घर के आंगन और दीवारों पर खून फैला हुआ था। पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। 

हत्यारे पिता ने ही किया पुलिस को फोन 

पुलिस सूत्रों के अनुसार SHO राजेंद्र सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब 6 बजे के पास आरोपी मंगलाराम पुरोहित ने ही पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उसकी पत्नी और बच्चों की किसी ने हत्या कर दी है। मंगलाराम की सूचना पर जब पुलिस मंगलाराम के घर पहुंची तो देखा कि तीनों के शव - मंगलाराम की पत्नी दाडमी देवी(39), बेटी निकू (10) और बेटे हितेश(7) के शव घर के अंदर चारपाई पर थे। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों की गला काटकर ही हत्या की गई थी, घर के आंगन में खून ही खून फैला हुआ था। और मंगलाराम के हाथों पर खून खून लगा हुआ था इस शक पर पुलिस ने सख्ती से मंगलाराम से पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकारा।

मुकेश की बची जान 

सूत्रों के अनुसार मंगलाराम के 3 लड़के और एक लड़की है। बड़ा बेटा गोपाल जिसकी उम्र करीब 18 साल है वो आंध्रप्रदेश में काम करता है। जबकि उससे छोटा मुकेश (12) जो उस रात अपने दादा के पास सो रहा था जो घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर था। जिससे उसकी जान बच पाई। 

प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मंगलाराम को हिरासत में लिया है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारणों का होगा खुलासा। 

 इस घटना से आमजन का एक ही सवाल की हमारा सभ्य समाज आज किस ओर बढ़ रहा है। जहां जिम्मेदारियां निभानी होती है वहां अपनो का अपनो के हाथों ही कत्ल वो भी इतनी बेरहमी तरीके से। भीनमाल जालौर की यह घटना अपने आप में एक बड़ा सवाल पैदा करती है जिसका उत्तर हर कोई जानना चाहता है।

Nathusingh BA/MA Arts