बाड़मेर में बापू कॉलोनी में दिनदहाड़े चाकूबाज़ी, शादी में आया युवक लहूलुहान

बाड़मेर के बापू कॉलोनी इलाके में दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने जोधपुर निवासी युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक शादी में शामिल होने आया था।

Feb 19, 2026 - 14:31
बाड़मेर में बापू कॉलोनी में दिनदहाड़े चाकूबाज़ी, शादी में आया युवक लहूलुहान

बाड़मेर 

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर शहर में दिनदहाड़े एक युवक पर तीन बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने घायल युवक जिला अस्पताल पहुंचाया जिला अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है।

घटना दोपहर 12 बजे कोतवाली थाने के पीछे बापू कॉलोनी के हुई है सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने दो को डिटेन किया है और फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के अनुसार जोधपुर निवासी 23 वर्षीय प्रिंस अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने बाड़मेर आया हुआ था। वह बापू कॉलोनी स्थित अपने रिश्तेदार के घर की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया और अचानक हमला बोल दिया। बदमाशों ने युवक पर चार से पांच बार चाकू से वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।

हमला होते देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल बाड़मेर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि हमले में शामिल तीन बदमाशों में से दो को डिटेन कर लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया।