राजस्थान शिक्षक भर्ती विधानसभा में हंगामा,70 हजार पदों और बैकलॉग पर शिक्षा मंत्री का बड़ा एलान।
राजस्थान में शिक्षक भर्ती पर सियासी घमासान! जानें खाली पदों और SC/ST/OBC बैकलॉग पर शिक्षा मंत्री का क्या है नया प्लान।
जयपुर - राजस्थान विधानसभा के मौजूदा सत्र में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के खाली पदों का मुद्दा छाया रहा सदन में विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए राज्य के स्कूलों में रिक्त पड़े हजारों पदों और युवाओं के रोजगार से जुड़े वादों पर कड़े सवाल दागे विपक्षी दल विशेष रूप से एससी,एसटी और ओबीसी वर्ग के बैकलॉग पदों को लेकर आक्रामक नजर आए,जिस पर सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की गई।
विपक्ष का सवाल स्कूलों में खाली पदों का क्या है रोडमैप?
सदन की कार्यवाही के दौरान बीएपी विधायक थावरचंद ने शिक्षा के गिरते स्तर और शिक्षकों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया उन्होंने सरकार से मांग की कि विषयवार रिक्त पदों का ब्यौरा सार्वजनिक किया जाए और इन्हें भरने के लिए एक निश्चित समयसीमा तय की जाए थावरचंद ने कहा कि लंबे समय से पदों के खाली होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में पढ़ाई चौपट हो रही है,जिससे गरीब बच्चों का भविष्य दांव पर है।
वहीं,कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने भाजपा के संकल्प पत्र की याद दिलाते हुए सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया उन्होंने पूछा कि भाजपा ने एक साल के भीतर सभी खाली पदों को भरने का वादा किया था,लेकिन हकीकत में युवा आज भी सड़कों पर हैं विपक्ष ने सरकार से मांग की कि वह केवल घोषणाएं न करे, बल्कि एक स्पष्ट रोडमैप पेश करे ताकि बेरोजगार युवाओं को राहत मिल सके।
शिक्षा मंत्री का पलटवार पिछली सरकार की खामियों को सुधार रही है वर्तमान सरकार
विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पिछली कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने बिना किसी योजना के 6,264 स्कूलों को क्रमोन्नत तो कर दिया, लेकिन उन स्कूलों के लिए करीब 50 हजार नए पद सृजित ही नहीं किए मंत्री ने तर्क दिया कि बिना शिक्षकों के स्कूलों को अपग्रेड करने की इसी 'लोकलुभावन' नीति के कारण आज प्रदेश में शिक्षकों की भारी कमी दिखाई दे रही है।
शिक्षा मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि वर्तमान सरकार युवाओं के प्रति संवेदनशील है उन्होंने जानकारी दी कि अब तक कुल 72 हजार पदों पर भर्तियां की जा चुकी हैं और 2,202 पदों पर प्रक्रिया पूरी हो गई है साथ ही, 2025 में 3,225 नए पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। सबसे महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए मंत्री ने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के बैकलॉग पदों को आगामी भर्तियों में पूरी तरह समायोजित किया जाएगा उन्होंने मुख्यमंत्री के उस संकल्प को भी दोहराया जिसमें पांच वर्षों में चार लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य रखा गया है।