राजस्थान विधानसभा किसानों के लिए बड़ा ऐलान आज,कृषि बजट पर होगी आर-पार की जंग!

राजस्थान विधानसभा में आज कृषि और सहकारिता मांगों पर चर्चा। जानें किसानों के लिए क्या है सरकार का मास्टर प्लान।

Feb 20, 2026 - 10:57
राजस्थान विधानसभा किसानों के लिए बड़ा ऐलान आज,कृषि बजट पर होगी आर-पार की जंग!

जयपुर - राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में आज का दिन प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए बेहद खास होने वाला है सदन की कार्यवाही में आज मुख्य रूप से कृषि और सहकारिता विभाग की अनुदान मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अपना एजेंडा पेश करेगी,जिस पर पक्ष और विपक्ष के बीच बहस के बाद इन मांगों को सदन में पारित किया जाएगा।

विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी आज के सत्र के लिए कुल 22 तारांकित और 23 अतारांकित प्रश्न सूचीबद्ध किए गए हैं प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के विभागों सहित शिक्षा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (PHED),जल संसाधन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता,सहकारिता और नगरीय विकास विभाग से जुड़े सवालों पर गहमागहमी रहने के आसार हैं सरकार की कोशिश होगी कि वह किसानों और आमजन से जुड़े इन बुनियादी सवालों के ठोस जवाब सदन के पटल पर रखे।

सड़क,पानी और बिजली के मुद्दों पर घिरेगी सरकार,ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर होगी बहस

कृषि बजट के अलावा आज सदन में प्रदेश की अन्य जनसमस्याओं पर भी ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के जरिए चर्चा की जाएगी बूंदी रोडवेज बस स्टैंड के स्थानांतरण को लेकर विधायक हरिमोहन शर्मा सरकार का ध्यान खींचेंगे, वहीं विधायक भागचंद टांकडा इंटर डिस्कॉम तबादला नीति का मुद्दा उठाएंगे, जिस पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर जवाब देंगे इसके साथ ही अजमेर और जोधपुर डिस्कॉम सहित विद्युत निगमों के वार्षिक प्रतिवेदन भी सदन की मेज पर रखे जाएंगे।

क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर भी विधायक आज काफी सक्रिय नजर आएंगे 

अजमेर दक्षिण से विधायक अनीता भदेल अपने क्षेत्र में पानी की टंकी निर्माण, अमृत-2 योजना के तहत लो-प्रेशर की समस्या और सड़कों की बदहाली को लेकर तीन महत्वपूर्ण याचिकाएं पेश करेंगी वहीं,नोहर विधायक अमित चाचाण चिकित्सा केंद्रों में सुविधाओं के विस्तार और बेड बढ़ाने की मांग को लेकर आवाज उठाएंगे उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी अपने-अपने विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत करेंगे कुल मिलाकर आज सदन में नीतिगत निर्णयों के साथ-साथ धरातल की समस्याओं पर सरकार को जवाबदेह बनाने की कोशिश दिखेगी।