जयपुर में बीजेपी का बड़ा बवाल कांग्रेस दफ्तर घेरा,फूंका पुतला!

दिल्ली AI समिट विवाद पर जयपुर में भड़की बीजेपी राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन और बैरिकेड्स पर संग्राम।

Feb 21, 2026 - 13:19
जयपुर में बीजेपी का बड़ा बवाल कांग्रेस दफ्तर घेरा,फूंका पुतला!

जयपुर - राजधानी में शनिवार को सियासी पारा उस वक्त चढ़ गया, जब बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में जुड़कर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव किया यह पूरा बवाल दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एआई (AI) समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के विरोध में शुरू हुआ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचा रही है।

मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे और भारी बैरिकेडिंग की थी हालांकि, प्रदर्शन इतना उग्रथा कि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा सहित कई कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर ही चढ़ गए।

"देश का विरोध कर रही है कांग्रेस बीजेपी युवा मोर्चा का तीखा हमला

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला उन्होंने कहा किदिल्ली की समिट में कांग्रेस ने जिस तरह का आचरण किया, वह उनका असली चरित्र दर्शाता है गोरा ने कहा,प्रधानमंत्री मोदी काविरोध करते-करते कांग्रेस अब देश का विरोध करने पर उतर आई है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह का प्रदर्शन भारत की छवि कोधूमिल करता है।

बीजेपी युवा मोर्चा की मांग है कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के इस व्यवहार के लिए माफी मांगे विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं नेअपना गुस्सा जाहिर करते हुए राहुल गांधी का पुतला भी फूंका इस प्रदर्शन के चलते काफी देर तक इलाके में गहमागहमी बनी रहीऔर पुलिस को स्थिति संभालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।