Budget 2026 Highlights: इनकम टैक्स बदलाव, विदेशी यात्रा सस्ती और दवाइयों पर बड़ी राहत
बजट 2026 में टैक्स कानून बदलेंगे, विदेश यात्रा-सिक्षा सस्ती और इलाज पर राहत मिलेगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में भारत का बजट 2026-27 पेश किया। इस बजट में कई बड़े फैसले लिए गए हैं जो आम लोगों की जेब और रोज़मर्रा के खर्चों को प्रभावित करेंगे। खासकर 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नए नियमों पर आम जनता की नजर बनी हुई है।
1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स एक्ट लागू
सबसे बड़ा बदलाव 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाला नया “इनकम टैक्स एक्ट 2025” है। सरकार का कहना है कि इससे इनकम टैक्स रिटर्न भरना और टैक्स नियम समझना पहले से आसान हो जाएगा। यह नए कानून से आम टैक्सपेयर्स को फायदा मिलने की उम्मीद है।
क्या सस्ता हुआ ?
बजट में बताया गया कि विदेश यात्रा या विदेश शिक्षा के खर्चों पर टैक्स कलेक्शन एट सोर्स (TCS) की दर को पहले 5% और 20% से घटाकर सिर्फ 2% कर दिया गया है। इससे विदेश यात्रा और पढ़ाई पर लगने वाला अतिरिक्त टैक्स बोझ कम होगा और खर्च सस्ता पड़ेगा। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ी 17 जरूरी दवाओं पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह से हटा दी गई है। इसका उद्देश्य इलाज को किफायती बनाना है। इस फैसले से कम आय वाले मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। माइक्रोवेव ओवन और कुछ इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पर लगने वाली ड्यूटी हटा दी गई है, जिससे ये उत्पाद सस्ते हो सकते हैं। साथ ही सोलर एनर्जी से जुड़े कुछ सामानों पर भी ड्यूटी में कटौती की गई है।
क्या महंगा हुआ?
कुछ चीज़ों की कीमतों में वृद्धि होने की भी आशंका है। खासकर फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग पर STT बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा कोयला, खनिज, स्क्रैप और शराब जैसे उत्पाद महंगे हो सकते हैं।
राजस्थान के लिए क्या है खास?
राजस्थान के लिए इस बजट में कोई बड़ा प्रोजेक्ट या नई ट्रेन घोषणा नहीं हुई। अरावली पर्वतमाला का जिक्र नहीं आया और जयपुर-जोधपुर बुलेट ट्रेन लिस्ट में नहीं हैं। हां, सोलर ग्लास के लिए इस्तेमाल होने वाले ‘सोडियम एंटीमोनेट’ पर ड्यूटी हटने से राज्य की सोलर इंडस्ट्री को फायदा हो सकता है।