इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में 348 पदों पर भर्ती, 30,000 रुपए महीना सैलरी — 29 अक्टूबर तक करें आवेदन।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में ग्रामीण डाक सेवक के 348 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 9 से 29 अक्टूबर तक, सैलरी 30,000 रुपए प्रतिमाह।

Oct 11, 2025 - 13:48
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में 348 पदों पर भर्ती, 30,000 रुपए महीना सैलरी — 29 अक्टूबर तक करें आवेदन।
इमेज सोशल मीडिया से लिया गया है।

जयपुर। युवाओं के लिए खुशखबरी! इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 348 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 29 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर किया जा सकता है।

भर्ती अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएगी, जिसे आवश्यकता अनुसार एक वर्ष और बढ़ाया जा सकता है। इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि न्यूनतम आयु 20 वर्ष रखी गई है। एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क ₹750 तय किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता:

उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

वेकेंसी डिटेल:

कुल 348 पदों में से उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 40 पद, महाराष्ट्र में 31, गुजरात और मध्य प्रदेश में 29-29, जबकि राजस्थान में 10 पद रखे गए हैं। इसके अलावा बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, असम, हरियाणा सहित सभी राज्यों के लिए भी पद आरक्षित हैं।

चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹30,000 तक वेतन दिया जाएगा।

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। अगर आप योग्य हैं और ग्रामीण डाक सेवा में करियर बनाना चाहते हैं, तो आखिरी तारीख से पहले आवेदन जरूर करें।

Prahlad Ratnoo As a passionate reader, I believe every story deserves to be heard. I strive to bring heartfelt stories to life.