राजस्थान में शादी की खुशियां मातम में बदली, मामूली कहासुनी के बाद पति ने हथौड़े से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, खुद टांके में कूदा

राजस्थान के जालौर जिले के सांचौर के कालूपुरा इलाके में शादी की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक घटना हुई। मामूली कहासुनी के बाद पति वागाराम ने हथौड़े से पत्नी बाबू देवी की हत्या कर दी और खुद भी पास के पानी से भरे टांके में कूदकर जान दे दी। घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे। 18 दिन बाद उनके बेटे की शादी थी, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।

Oct 10, 2025 - 13:36
राजस्थान में शादी की खुशियां मातम में बदली, मामूली कहासुनी के बाद पति ने हथौड़े से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, खुद टांके में कूदा
पति वागा राम और पत्नी बाबू देवी

राजस्थान में शादी की खुशियां मातम में बदली, मामूली कहासुनी के बाद पति ने हथौड़े से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, खुद टांके के कूदा

जालौर जिले के सांचौर में पति ने हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्या कर दी और फिर पति ने भी पानी से भरे टांके में कूदकर सुसाइड कर लिया। जैसे ही परिजन घर पहुंचे तो घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया है। पूरा घटनाक्रम सांचौर के कालूपुरा इलाके का है।

रात में एएसपी, डीएसपी और थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मामूली कहासुनी बनी दोनों मौत का कारण

थानाधिकारी देवेंद्र कच्छवाह का कहना है कि वागाराम और उसकी पत्नी बाबू देवी के बीच गुरुवार शाम को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। दोनों के विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए वागाराम ने हथौड़े से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। इससे पत्नी बाबू देवी बेहोश हो गई। आवेश में पति ने हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या के बाद वागाराम भी घर के पास बने टांके में कूद गया। डूबने से पति की भी मौत हो गई। देर शाम जब परिजन घर पहुंचे तो बाबू देवी का लहूलुहान हालत में शव देखा और बाद में टांके में वागा राम का भी शव मिला।

परिजन बोले ; मानसिक संतुलन ठीक नहीं था

परिजनों का कहना है कि वागाराम का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह अक्सर परिवार के लोगों से झगड़ा करता रहता था। कुछ दिन पहले उसने इसी टांके में कूदकर सुसाइड का प्रयास किया था। हालांकि, परिजनों ने उसे बचा लिया था। घटना के वक्त परिजन घर पर नहीं थे। लौटे तो दोनों के शव मिले।

18 दिन बाद थी बेटे की शादी

परिजनों का कहना है कि 18 दिन बाद वागा राम के बेटे की शादी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे उर खुशी का माहौल था। लेकिन, शादी की खुशियों के बीच इस घटना से परिवार में मातम पसर गया।

Ashok Daiya I have been actively involved in journalism for the last 10 years in Barmer district of western Rajasthan. I will try to cover news from not only Barmer but every region of Rajasthan... whether it is crime or politics, social or public issues... I will try to connect with every news.