कमीशनखोरी के आरोप के बाद अब खींवसर MLA रेवंत राम डांगा का समर्थक के साथ फोन पर बात करते ऑडियो वायरल, जानिए क्या हुई बातचीत ?

खींवसर विधायक रेवंत राम डांगा समेत 3 विधायकों पर कमीशनखोरी की बात कही थी। इस पूरे मामले के बाद बीजेपी विधायक रेवंत राम डांगा के एक समर्थक में उन्हें कॉल किया और क्या कुछ दोनों में बातचीत हुईं इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानिए क्या है वो ऑडियो ?

Dec 15, 2025 - 20:04
कमीशनखोरी के आरोप के बाद अब खींवसर MLA रेवंत राम डांगा का समर्थक के साथ फोन पर बात करते ऑडियो वायरल, जानिए क्या हुई बातचीत ?
खींवसर विधायक रेवंत राम डांगा और समर्थक का वायरल ऑडियो

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट ने कमीशनखोरी का खुलासा करते हुए खींवसर विधायक रेवंत राम डांगा समेत 3 विधायकों पर कमीशनखोरी की बात कही थी। इस पूरे मामले के बाद बीजेपी विधायक रेवंत राम डांगा के एक समर्थक में उन्हें कॉल किया और क्या कुछ दोनों में बातचीत हुईं इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानिए क्या है वो ऑडियो ?

समर्थक ; हेलो, डांगा जी बोलो कांई ?

MLA रेवंत राम डांगा ; हां, बोलो सा

समर्थक ; डांगा जी ओ कांई मेटर चल रियो है, सोशल मीडिया रे माथे ? कांई मामलों है ?

MLA डांगा ; म्हारो तो यूं होयो कोनी साहब, ओ दुनिया है, बेईमान लोग है जो कुटलाई करे, ओ ही काम है। 2 दिन में सामने आ जाई, जांचा होई जिना। मैं तो सोचूं के विधायक कोटो केन लेन दियो, थाणे काम ने ऑनलाइन करूं। ऐड़ो पानो होयो है, सब चीज़ा ऑनलाइन है।

समर्थक ; अपनी पार्टी रे लोगां ने बिठाण बातचीत करो। अपारे माथे आरोप लगा रिया है जको गलत है। डांगा जी यूं नी कर सके ?

MLA डांगा ; लगावे जको आरोप, मीडिया आला, उन्दा सीधा लोगांऊ करावेला।

समर्थक ; सही है, सही है

MLA डांगा ; किता इक दिन करावे ? सही है जको सही रही, साच ने आंच कोनी, गलत अपां करियो कोनी, आज तक ना कोई मांग करी, ना लियो, ना कूड़ करियो....स्वीकृतियां काढ़ दी, 5 मिनखा कयो जको काढ़ दी

समर्थक ; बिल्कुल धन्यवाद, डांगा साहब।

इस पूरी खबर के बारे में आप क्या सोचते हैं। हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Ashok Daiya I have been actively involved in journalism for the last 10 years in Barmer district of western Rajasthan. I will try to cover news from not only Barmer but every region of Rajasthan... whether it is crime or politics, social or public issues... I will try to connect with every news.