30 साल बाद जैसलमेर में दिखा दुर्लभ कैरेकल का बच्चा, वन विभाग ने शुरू किया संरक्षण अभियान
जैसलमेर में 30 साल बाद दुर्लभ कैरेकल बच्चा दिखा। वन विभाग ने संरक्षण अभियान शुरू कर कैमरे लगाए, जंगल में इसके परिवार को खोजने की कोशिश जारी।

जैसलमेर। जैसलेमर में करीब 30 वर्ष बाद एक विशेष नस्ल की जंगली बिल्ली दिखाई दी। जिसको कैरेकल कहते है। सरकारी टीचर को इस जंगली बिल्ली का बच्चा दिखाई दिया जिसकी तस्वीर टीचर ने साझा की। ऐसे में वन विभाग द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बच्चे के मिलने से की इस परिवार भी आसपास ही मिलने के आसार है।
बिल्ली का बच्चा मिलने से वन विभाग ने इसके संरक्षण के प्रयास शुरू कर दिए है और इसके परिवार को खोजने के लिए यहां कैमरे लगाए जा रहे है।
सरकारी टीचर के अनुसार करीब एक साल पहले उन्हें यह बच्चा एक आयोजन के दौरान मिला था। उसके बाद उन्होंने जैसे ही सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरे साझा की तो बुधवार को वन विभाग को इसकी जानकारी मिली। वन विभाग ने टीचर को बुलाकर इस बारे में जानकारी ली। इस विशेष प्रकार की बिल्ली जिसको कैरेकल कहा जाता है।
आपको जानकारी के लिए बता दे कि आखिरी बार कैरेकल राजस्थान में रणथंभौर में 2024 में दिखाई दी थी। अब तक रणथंभौर में करीब 35 कैरेकल दिख चुकी है। जबकि जैसलेमर के रेगिस्तान क्षेत्र में यह करीबन 30 साल पहले दिखाई दी थी।
वन विभाग कैमरे लगाकर रखेगा नज़र
जिला वन अधिकारी कुमार कुमार शुभम ने बताया कि कैरेकल की उस तस्वीर के बाद वन विभाग ने रामगढ क्षेत्र में हमारी टीम द्वारा कैमरे लागये जा रहे है तथा नज़र रखी जा रही है। अगर वापिस दिखाई देती है तो इसका संरक्षण किया जाएगा।
खेत मे कैरेकल दिखाई दिया था।
टीचर अजीत चारण ने बताया कि वो एक वर्ष पहले रामगढ़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे उस वक़्त उन्हें यह बिल्ली का बच्चा दिखाई दिया था तब उन्होंने इसके साथ एक तस्वीर ली और उसे वापिस वहीं छोड़ दिया था। जैसे ही उन्होंने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की उसके कुछ ही समय में गुरुगोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सुमित डऊकिया ने इसके कैरेकल का बच्चा होने की पुष्टि की।
क्यों है संरक्षण की आवश्यकता
कैरेकल आईयूसीएन रेड डेटा के अंदर शामिल एक दुर्लभ जीव है और रेगिस्तान में इसका दिखाई देना एक शुभ संकेत माना जा रहा है। करीब तीस वर्ष के बाद रेगिस्तान में यह दिखाई दी है।
क्या है दुर्लभ जीव कैरेकल
कैरेकल एक माध्यम आकर की जंगली बिल्ली है जो मुख्यतः भारत सहित अफ्रीका, मध्य-पूर्व और दक्षिण एशिया के कुछ हिस्सों में पाई जाती है।
भारत मे कैरेकल की आंख लगभग 50 बताई जा रही है जो कि प्रमुख रूप से राजस्थान और गुजरात मे पाई जाती है।
आईयूसीएन की रेड डेटा में शामिल है कैरेकल।